भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने खेल के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। उनके द्वारा लगाए गए शॉट्स बेहद लोकप्रिय हैं और बहुत से लोग उनकी तरह बनने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही नज़ारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में देखने को मिला, जहां एक 6 साल की लड़की रोहित शर्मा की तरह शॉट मारती हुई दिखाई दे रही है।
टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के पुल शॉट की खूब चर्चा होती है। माना जाता है कि रोहित के पास इस शॉट के लिए दूसरे बल्लेबाजों से कहीं ज्यादा समय होता है। यही वजह है कि हर युवा बल्लेबाज इस शॉट की घंटों प्रैक्टिस करता है और उसे परफेक्ट खेलने की कोशिश करता है। इसी बीच पाकिस्तान की 6 साल की बच्ची सोनिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनिया खान नाम की यह बच्ची पुल शॉट को बड़ी कुशलता से खेलते हुए दिखाई दे रही है। उसकी तुलना भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा से की जा रही है। इंग्लिश अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने छोटी बच्ची के खेल का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 6 साल की पाकिस्तानी टैलेंटेड सोनिया खान, रोहित शर्मा की तरह पुल शॉट खेलती हैं।
इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस वीडियो को अब तक दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। रोहित शर्मा से प्रेरित इस लड़की के वीडियो को 12 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
एक्स पर अपलोड होने के बाद से इस क्लिप को करीब 10 लाख लोग देख चुके हैं। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह लड़की अपनी क्षमता के हिसाब से बहुत अच्छा खेल रही है। वह कट या स्वीप करने की कोशिश नहीं कर रही है। बल्कि, वह वी शेप में शानदार अंदाज में शॉट लगा रही है।
कमेंट बॉक्स में लोग लड़की के बारे में अपने विचार भी शेयर कर रहे हैं। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने लड़की की तकनीक की तुलना रोहित शर्मा से की है। एक यूजर ने लिखा कि कट या स्वीप नहीं, बल्कि वी में शानदार स्ट्रोक। दूसरे ने लिखा, सच्ची गली क्रिकेट की बारीकियां। रोहित जैसा पुल शॉट? शानदार! कुछ लोगों ने मजाक में यह भी सुझाव दिया कि वह पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बेहतर खेलती है।
6 yrs old ~ Talented Sonia Khan from Pakistan 🇵🇰 (Plays Pull Shot like Rohit Sharma) 👏🏻 pic.twitter.com/Eu7WSOZh19
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) March 19, 2025
बृजभूषण शरण सिंह: सपा नेताओं में घुसी दैत्यगुरू शुक्राचार्य की आत्मा!
NJAC मुद्दे पर सभापति धनखड़ का बड़ा कदम, नड्डा और खरगे को किया आमंत्रित!
कुणाल कामरा के मजाक से महाराष्ट्र में बवाल, कॉमेडियन की कमाई पर सवाल!
सिकंदर ने जवान को पछाड़ा? सलमान की फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड!
कुणाल कामरा की तलाश में पुलिस, गृहराज्यमंत्री का बड़ा बयान
कॉमेडियन कुणाल कामरा के वीडियो पर बवाल, CM फडणवीस ने मांगी माफी, उद्धव ठाकरे बोले - जो गद्दार है, वो गद्दार है
बिहार को अपराधमुक्त करने के लिए SIT का एक्शन प्लान, तीन महीने में सफाया!
IPL 2025: धोनी का युवा गेंदबाज पर स्नेह, विग्नेश पुथुर का भावुक पल!
धोनी की बिजली सी तेज़ स्टंपिंग: 0.12 सेकंड में उड़ाए सूर्या के स्टंप्स!
क्या CSK ने पहले ही मैच में की बॉल टैम्परिंग? फैन्स ने की बैन की मांग