प्रकृति और टेक्नोलॉजी की ताकत और सीमाएं अलग-अलग हैं, लेकिन प्रकृति के सामने तकनीक की कोई बिसात नहीं। अगर प्रकृति के साथ तकनीक खड़ी हो जाए तो चमत्कार हो सकते हैं।
आज तकनीक से पहाड़ों को काटा जा सकता है, नदियां मोड़ी जा सकती हैं और अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों पर जा सकते हैं। लेकिन तकनीक को यह सामर्थ्य प्रकृति ने ही दिया है।
प्रकृति एक विशाल, जटिल और स्वयं-संतुलित व्यवस्था है। तकनीक मानव निर्मित है, जो प्रकृति के नियमों का इस्तेमाल करके बनाई गई है - जैसे गुरुत्वाकर्षण, थर्मोडायनामिक्स और जैविक विकास के नियम। तकनीक प्रकृति की मदद से ही नई ऊंचाइयों को छू रही है।
अगर प्रकृति और तकनीक मिलकर चलें तो चमत्कार हो सकते हैं। लेकिन अगर ये एक दूसरे के खिलाफ हो गए तो जीत हमेशा प्रकृति की होगी।
इसी बात को साबित करती एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक बाज एक ड्रोन कैमरे को अपने पंजों में दबाए दिख रहा है। यह तस्वीर बहुत कुछ कह रही है कि प्रकृति के सामने तकनीक कुछ भी नहीं है।
यह तस्वीर कई और संदेश भी दे रही है।
एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर की गई इस तस्वीर को 51 लाख लोगों ने देखा और 96 हजार लोगों ने लाइक किया है।
तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, सदी की सबसे शानदार तस्वीर... प्रकृति ने प्रौद्योगिकी को हराया। फोटो का क्रेडिट कोएन वैन वील को दिया गया है।
The Picture of the Century... Nature defeats Technology
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 21, 2025
📸: Koen Van Weel pic.twitter.com/OTFM9dnyfP
पाकिस्तान के शाहिबजादा फरहान ने T20 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, तोड़ा सालों पुराना रिकॉर्ड
क्रिकेट के भगवान? कोहली की तूफानी बल्लेबाजी, फैंस ने बताया सचिन से भी महान!
भ्रष्टाचारी जज? जस्टिस वर्मा के घर से मिले अधजले नोटों की बोरियां, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया वीडियो!
अयोध्या में SDM के स्टेनो की संदिग्ध मौत पर सियासत गरमाई, सांसद धरने पर!
विराट कोहली के जबरा फैन ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, छुए पैर, लगाया गले!
सहारनपुर में भाजपा नेता का खूनी तांडव: पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, तीन की मौत
ग्वालियर में दहशत: आधी रात को घरों की घंटी बजाती रहस्यमयी महिला, जानवर भी डरे!
नागपुर में चलेगा बुलडोजर! दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली: फडणवीस
KKR vs RCB: क्या रिंकू सिंह ने विराट को किया अनदेखा? वीडियो हुआ वायरल
हूथी मिलिशिया ने बेंजुरियन हवाई अड्डे पर नाकेबंदी का ऐलान, एयरलाइनों को चेतावनी