नागपुर में चलेगा बुलडोजर! दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली: फडणवीस
News Image

नागपुर में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि झूठा प्रचार किया गया कि कुरान की आयत जलाई गई, जिसके कारण बड़े पैमाने पर हिंसा फैली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों को सबक सिखाए बिना शांत नहीं बैठेंगे। पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा। हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

जहां पर बुलडोजर चलाने की आवश्यकता होगी, वहां बुलडोजर चलाया जाएगा। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। नुकसान की भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। पैसे न देने पर उनकी संपत्ति बेचकर वसूली की जाएगी।

17 मार्च को हुई हिंसा के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरी जानकारी हासिल की। हिंसा में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान घायल हुए हैं। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। जब तक आखिरी दंगाई पकड़ा नहीं जाता, कार्रवाई जारी रहेगी।

नागपुर मुख्यमंत्री फडणवीस का गृह नगर है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय भी यहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना वाले दिन औरंगजेब की कब्र की प्रतिकृति को सुबह जलाया गया था। इस पर एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन कुरान की आयत लिखी होने की अफवाह फैलने के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने पथराव और आगजनी की।

पुलिस ने एहतियाती कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दंगा करने वालों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दंगाइयों की मदद करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री फडणवीस के अनुसार, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को भी सह-आरोपी बनाया जाएगा। अब तक 68 सोशल मीडिया पोस्ट की पहचान कर उन्हें हटाया जा चुका है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL में राष्ट्रगान से पहले शाहरुख खान का दिखा देशभक्ति अंदाज़, वीडियो वायरल!

Story 1

12 साल के लड़के ने बनाया न्यूक्लियर रिएक्टर, FBI पहुंची घर!

Story 1

आक्रमणकारी मानसिकता देश के लिए खतरा: औरंगजेब विवाद पर RSS का कड़ा बयान

Story 1

पुणे में सनसनी: पुरुषों के शौचालय में वीडियो बनाते पकड़ा गया शख्स, हुई जमकर पिटाई!

Story 1

राणा सांगा पर टिप्पणी: रामजी लाल सुमन का राजनीतिक भविष्य खतरे में?

Story 1

एलियन है या समुद्री जीव? यूके के तट पर मिला कंकाल सदृश प्राणी, मचा हड़कंप!

Story 1

राणा सांगा पर सपा सांसद की टिप्पणी से भड़कीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी, बोलीं- उन्हें इतिहास का कोई ज्ञान नहीं

Story 1

रंग इसका है, शक्ल मेरी! सीमा हैदर की पांचवी औलाद किस पर गई, सचिन ने खुद बताया

Story 1

कोलकाता में क्यों नहीं होगा IPL मैच? रामनवमी ने बदला खेल!

Story 1

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: जले नोटों के बंडल से उठे सवाल, पीएम मोदी से जवाब तलब!