ग्वालियर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डरावनी वेशभूषा वाली रहस्यमयी महिला अजीबोगरीब तरीके से घरों की घंटी बजाती हुई नजर आ रही है। इसे देखकर आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में एक डरावनी भेषभूषा में महिला, जिसका चेहरा सही से समझ नहीं आ रहा, लोगों के घरों की घंटियां बजाती हुई नजर आ रही है।
यह वीडियो 19 मार्च की रात का बताया जा रहा है। महिला रात के समय बंद दरवाजों के घरों के बाहर लगी घंटी बजा रही है। लोगों का कहना है कि जब उन्होंने घर के भीतर से आवाजें दीं, तो महिला की ओर से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। महिला सिर्फ घरों की घंटी बजाते हुए चलती नजर आ रही है।
वीडियो में एक असामान्य घटना भी देखने को मिल रही है। महिला क्षेत्र में रहने वाले घरों की घंटी बजाती हुई आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ जब महिला वहीं खड़े कुछ जानवरों के पास पहुंची तो जानवर भी उसे देख भागते हुए नजर आ रहे हैं।
इस महिला को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आ रही हैं। लोगों का मानना है कि जिन लोगों ने महिला को देख लिया है, उनकी तबीयत बिगड़ रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
*#WATCH | MP: Mysterious Woman Caught Ringing Bell Of Residences Late Night In Gwalior#MadhyaPradesh #gwalior #MPNews pic.twitter.com/ruJ2F6P8BZ
— Free Press Madhya Pradesh (@FreePressMP) March 22, 2025
इतने सालों में कोई उन्हें कंट्रोल कर पाया है... : सूर्यकुमार यादव का धोनी पर बड़ा बयान
भ्रष्टाचारी जज? जस्टिस वर्मा के घर से मिले अधजले नोटों की बोरियां, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया वीडियो!
भुवनेश्वर कुमार को क्यों बैठाया गया? ये हैं दो बड़े कारण!
बिहार में मछुआरों के जाल में फंसी विशालकाय मछली, देखने के लिए उमड़ी भीड़
पुणे में पेशाब करते व्यक्ति का वीडियो बनाने पर युवक की पिटाई, मामला दर्ज
वक्फ बिल पर कोई योग्यता के आधार पर नहीं कर रहा बात : सांसद जगदंबिका पाल
गांधी, नेहरू पर टिप्पणी: FIR के बाद यति नरसिंहानंद ने पुलिस कमिश्नर को कहा हिजड़ों की फौज
गुजरात उपचुनाव: विसावदर से गोपाल इटालिया होंगे आप के उम्मीदवार
सौरभ राजपूत हत्याकांड: मौत से पहले का आखिरी वीडियो सामने आया!
जस्टिस वर्मा के घर के बाहर भी मिले जले नोट, सफाईकर्मियों ने बताई पूरी कहानी