सौरभ हत्याकांड: प्यार में अंधी मुस्कान, माता-पिता ने कहा - हमारी बेटी को फांसी हो
News Image

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाली पत्नी की करतूतें सुनकर उसके माता-पिता भी स्तब्ध हैं। विवाहिता की मां और पिता अब मीडिया के सामने आए और अपनी बेटी के कई काले कारनामों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दामाद सौरभ, मुस्कान को अंधा प्यार करता था। हमारी बेटी ही बदतमीज थी।

पुलिस की गिरफ्त में आ चुकी अपनी बेटी के लिए माता-पिता दोनों ने फांसी की मांग की। उन्होंने कहा कि उस लड़की को जीने का कोई हक नहीं है।

गौरतलब है कि मेरठ के इंदिरानगर निवासी सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल ने मिलकर कुछ दिनों पहले हत्या कर दी थी। उन्होंने शव को टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक के ड्रम में भरा और फिर सीमेंट का घोल डाल दिया।

इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ घूमने के लिए शिमला भी चली गई थी। वहां से लौटने पर जब परिजनों ने सौरभ के बारे में पूछताछ की तो मंगलवार को इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।

अब मुस्कान का ससुराल ही नहीं, उसका मायका, यहां तक कि मां और पिता भी उसके खिलाफ खड़े हो गए हैं। मां ने अपनी बेटी की करतूतों का मीडिया के सामने खुलासा किया और अपने दामाद सौरभ की खूब तारीफ भी की।

मां ने कहा कि सुभि (मुस्कान का घर का नाम) की कभी अपने ससुराल में भी नहीं बनी। उसने सौरभ को पता नहीं क्या पट्टी पढ़ा रखी थी कि वह उसकी हर बात में आ जाता था। सौरभ ने करोड़ों की दौलत छोड़कर सुभि के लिए ही अलग रहने लगा। सौरभ तो इतना ज्यादा प्यार करता था कि उसने अपने मां-बाप सभी को दांव पर लगाकर छोड़ दिया था।

मां-पिता दोनों ने कहा कि इस लड़की ने तो जीने का अधिकार खो दिया है। उसे तत्काल फांसी हो जानी चाहिए। मां ने बताया कि सौरभ जब लंदन जा रहा था तो हमने उससे कहा था कि सुभि को हमारे यहां छोड़कर जाओ। लेकिन हमारी लड़की ही हमारे पास नहीं रहना चाहती थी। वह जानती थी कि यहां पर पैरेंट रोक टोक करेंगे। सौरभ तो अंधे प्यार के कारण हमेशा उसका समर्थन करता था। सौरभ ने भी कोई जिद नहीं की और वह हमारे पास यहां रहने के लिए नहीं आई।

अपनी बेटी की करतूतों के बारे में बताते हुए मां ने कहा कि वह 12-12 कभी 1 बजे तक सो कर उठती थी। जब सौरभ लंदन में था तो हमने देखा कि सुभि काफी दुबली हो गई है। हमें लगा कि सौरभ की याद में पतली हो रही है। लेकिन हमें क्या पता था कि उसका प्रेमी साहिल उसे नशा दे रहा है।

मेरठ से यह हैरान करने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला उर्फ मोहित के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कैलकुलेटर भी फेल! 14 साल के आर्यन ने गणित में बनाए 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा भी हुए फैन

Story 1

सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी: स्ट्रेचर पर क्यों आईं, जानिए नासा का प्रोटोकॉल

Story 1

बाहर बवाल, अंदर हंसी-मजाक! तेजस्वी और नीतीश के बीच इशारों में क्या बात हुई?

Story 1

नौ महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन हुआ समाप्त

Story 1

मेरठ कोर्ट में वकीलों का आक्रोश: सौरभ राजपूत हत्याकांड के आरोपी साहिल की धुनाई

Story 1

रेस्टोरेंट में भीषण लड़ाई, लेकिन भाई का ध्यान भटूरे पर टिका! वीडियो वायरल

Story 1

सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष से महाकुंभ की आस, संग ले गईं गणेश जी की मूर्ति

Story 1

पार्ट-टाइम बॉलर के आगे ढेर हुए सूर्यकुमार यादव, गेंदबाज का रिएक्शन वायरल!

Story 1

वक्फ बिल: क्या वाकई ताकतवर होंगे दुश्मन? हरीश रावत के बयान से मचा हड़कंप

Story 1

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स के साथ थी दिव्य शक्ति , जानिए किसने दिया सहारा!