इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। एमएस धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। फैंस उन्हें मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं।
IPL 2024 में धोनी घुटने की तकलीफ से जूझ रहे थे, तब फैंस को लगा था कि यह उनका आखिरी सीजन होगा। लेकिन धोनी ने घुटने का ऑपरेशन करवाया और अब IPL 2025 में भी खेलने के लिए तैयार हैं।
धोनी ने आईपीएल 2025 के लिए कमर कस ली है। वो चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी प्रैक्टिस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सीएसके ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी मथीशा पथिराना की यॉर्कर गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शॉट खेलने के बाद वो मुस्कुरा भी रहे थे।
धोनी के पास किसी भी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की क्षमता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2025 में धोनी का सीएसके के लिए कैसा प्रदर्शन रहता है।
चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। CSK vs MI का यह मुकाबला 23 मार्च को एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
सीएसके की टीम रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उतरेगी। लंबे समय बाद रविचंद्रन अश्विन सीएसके के लिए खेलते दिखाई देंगे।
सीएसके में इस बार कई युवा खिलाड़ी भी नजर आएंगे। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद भी टीम में शामिल हैं।
7️⃣ on L♾️P 🦁🚁#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/TDWRLfoqNN
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 19, 2025
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी के बाद अब क्या? घर कब जाएंगे?
किसान नेता पंढेर और डल्लेवाल हिरासत में, शंभू बॉर्डर पर पुलिस कार्रवाई शुरू!
थरूर के बयान पर बीजेपी का तंज: पीएम मोदी को अब नए विरोधियों की जरूरत, पुराने तो...
रेप के आरोपी कांग्रेस सांसद 49 दिन बाद जेल से रिहा, कहा - मैंने कुछ गलत किया है तो...
अंतरिक्ष में कैसे सोते हैं एस्ट्रोनॉट्स? सुनीता विलियम्स ने खुद बताया
9 महीने बाद सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी: भविष्य के लिए चुनौतियां और संभावनाएं
सतपुड़ा में दिखा बाघिन का परिवार: शावकों संग सैर करते देख रोमांचित हुए पर्यटक!
आखिर कैसे पीएम मोदी के जिक्र से बदली इस जर्मन लड़की की जिंदगी?
सुनीता विलियम्स की वापसी पर ट्रंप का पहला बयान: वादा निभाया गया!
नागपुर हिंसा: महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, वर्दी खींची, FIR दर्ज