अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर, जो बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से 5 जून, 2024 को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचे थे, नौ महीने बाद सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आए हैं।
व्हाइट हाउस ने एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को इस सफल वापसी के लिए धन्यवाद दिया है।
व्हाइट हाउस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, जो वादा किया, उसे निभाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था। आज, वे सुरक्षित रूप से अमेरिका की खाड़ी में उतर गए। एलन मस्क, SpaceX और नासा को धन्यवाद!
नासा ने भी पुष्टि की कि स्पेसएक्स क्रू-9 ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए एजेंसी के 9वें वाणिज्यिक क्रू रोटेशन मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर सभी खाड़ी में फ्लोरिडा के तल्हासी तट पर उतरे।
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, निक हेग और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव शाम 5 बजकर 57 मिनट (अमेरिकी समयानुसार) पर पृथ्वी पर लौटे।
नासा की कार्यवाहक प्रशासक जेनेट पेट्रो ने कहा, हम सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, निक और अलेक्जेंडर के घर वापसी से रोमांचित हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देशानुसार नासा और स्पेसएक्स ने एक महीने पहले शेड्यूल तैयार करने के लिए लगन से काम किया। इस अंतर्राष्ट्रीय चालक दल और जमीन पर मौजूद हमारी टीमों ने हमारे चालक दल को घर वापस लाने के लिए ट्रंप प्रशासन की अनूठी मिशन योजना की चुनौती को स्वीकार किया।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर 286 दिन बिताए। इस दौरान सुनीता विलियम्स ने स्पेसवॉक और स्पेसशिप में समय बिताने जैसे कई रिकॉर्ड बनाए।
#WATCH अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहने के बाद, सुनीता विलियम्स मुस्कुराहट के साथ धरती पर वापस आ गई हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2025
(Source-NASA TV via Reuters) pic.twitter.com/N37Q3jQFvU
राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद बनाने की धमकी: 12 साल के बच्चे का विवादित वीडियो वायरल
सुनीता विलियम्स लौटीं धरती पर: अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी, हुआ सफल स्प्लैशडाउन!
विराट कोहली के साथी खिलाड़ी तन्मय श्रीवास्तव IPL 2025 में करेंगे अंपायरिंग, हुआ आधिकारिक ऐलान
सुनसान सड़क, काली रात, खालिस्तानी हमला: HRTC बस पर तोड़फोड़, यात्री दहशत में
कैलकुलेटर फेल! 14 साल के आर्यन ने तोड़े गणित के सारे रिकॉर्ड, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद
पति से झगड़ा, महिला चढ़ी बिजली के टावर पर, जांबाज पुलिस ने बचाई जान
बोइंग स्टारलाइनर की नाकामी: सुनीता विलियम्स की 9 महीने की अंतरिक्ष कैद और वापसी की पूरी कहानी
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट! 13 जिलों में मौसम विभाग की 4 दिन की चेतावनी
IPL 2025: कोहली का दोस्त करेगा अंपायरिंग! कैसे बना वर्ल्ड रिकॉर्ड?
कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाते वीडियो वायरल, सहेली ने पूछा - काम कैसा हुआ?