दिल्ली में एक बार फिर लूट की बड़ी घटना सामने आई है। चांदनी चौक में एक टोपीवाला बदमाश 80 लाख रुपए कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गया।
यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित शख्स से पूछताछ जारी है।
घटना सोमवार, 17 मार्च की है। शाम करीब 6.15 बजे हवेली हैदर कुली, चांदनी चौक में आर के गुजराती आंगड़िया के कर्मचारी से नकदी से भरा बैग लूटा गया। काले रंग के बैग में 80 लाख रुपए थे।
लूट के दौरान बदमाश ने चार राउंड फायरिंग भी की।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 48 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित कर्मचारी एक काले रंग के बैग को पीठ पर लादे हुए पैदल चला जा रहा है। कुछ दुकानें बंद हैं तो कुछ खुली हैं। बाजार में कुछ लोग भी मौजूद हैं।
इसी बीच कर्मचारी के पीछे एक शख्स टोपी पहने और मास्क लगाए हुए आ रहा है। उसके हाथ में पिस्टल है और वह गली में पीछे-पीछे आ रहा है।
वह अचानक बैग वाले शख्स को दबोच लेता है और बंदूक दिखाकर बैग छीन लेता है। वह चार राउंड फायरिंग भी करता है। इसके बाद वह भाग जाता है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।
#Watch: दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में 80 लाख रुपए नकदी से भरे बैग को बदमाश लूट ले गया। डराने के लिए उसने फायरिंग भी की। लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।#Delhi pic.twitter.com/PMVOIQy9Wm
— Hindustan (@Live_Hindustan) March 18, 2025
दिल्ली: चांदनी चौक में 80 लाख की लूट, फायरिंग कर कैश से भरा बैग छीन ले गया टोपीवाला
जियो का धमाका! IPL 2025 के सारे मैच अब मुफ्त में!
आटे-दाल तक तो ठीक था, अब कॉल सेंटर से कंप्यूटर भी लूट रहे पाकिस्तानी!
रोज़ा रखो और नमाज़ पढ़ो तो घर में आएगी बरकत : झाँसी में द केरल स्टोरी जैसा मामला, नाबालिग हिन्दू लड़की को बहकाया
शाहीन अफरीदी की धुनाई! सिफर्ट ने एक ओवर में जड़े चार छक्के, पलटा मैच
मुंबई इंडियंस: क्या हार्दिक पांड्या ही होंगे IPL 2025 में कप्तान?
लाउडस्पीकर विवाद: डोटासरा ने बालमुकुंद आचार्य को बताया नमूना , सुरक्षा या इलाज की मांग
आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म: पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म, तांत्रिक समेत दो गिरफ्तार
आईपीएल 2025: दिल्ली कैपिटल्स का केएल राहुल को फिर झटका, इस खिलाड़ी को बनाया उप-कप्तान
PM इंटर्नशिप स्कीम: ऐप लॉन्च, 31 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन, मिलेगा ₹5000 मासिक!