दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है। होली के दिन अक्षर पटेल को टीम का कप्तान घोषित किया गया था, जिससे केएल राहुल को कप्तानी की दौड़ में निराशा हाथ लगी थी।
अब फ्रेंचाइजी ने राहुल को एक और झटका दिया है। उन्हें नजरअंदाज करते हुए किसी और खिलाड़ी को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए फाफ डू प्लेसिस को उप-कप्तान बनाने का फैसला किया है। फाफ डू प्लेसिस को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रिलीज कर दिया था।
अक्षर पटेल जहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे, वहीं आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस अब उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
फाफ डू प्लेसिस, जो पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, को आईपीएल 2022 से पहले आरसीबी ने अपना कप्तान बनाया था। आईपीएल 2024 के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है, और दिल्ली कैपिटल्स उन्हें अक्षर पटेल के बैकअप के तौर पर इस्तेमाल करना चाहती है।
फाफ डू प्लेसिस पहले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा था।
फाफ डू प्लेसिस का आईपीएल करियर शानदार रहा है। उन्होंने 36 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 4571 रन बनाए हैं। इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए दिखेंगे।
🚨 FAF DU PLESSIS - VICE CAPTAIN OF DELHI CAPITALS IN IPL 2025. 🚨 pic.twitter.com/WsfflClLXL
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 17, 2025
नागपुर में हिंसा: कैसे भड़की आग, कौन था जिम्मेदार?
मार्केट में आया ऐसा गेंदबाज, एक्शन देख भूल जाएंगे बुमराह-मलिंगा!
इस्लामाबाद में चीनी कॉल सेंटर पर छापा, पाकिस्तानी नागरिकों ने की लूटपाट!
दिल्ली के चांदनी चौक में दिनदहाड़े 80 लाख की लूट, बंदूक दिखाकर व्यापारी से छीना बैग
नागपुर में हिंसा: महाल के बाद हंसपुरी में भी बवाल, कई गाड़ियां फूंकीं, कर्फ्यू लागू
आग बुझाने गया तो पत्थर मारा: नागपुर हिंसा के बाद दुकानदार का दर्द
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी: दुनिया की नज़रें टिकीं
पैसे वापस करो: RCB अनबॉक्स इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग पर फैंस का फूटा गुस्सा!
शिक्षा के मंदिर में दरिंदगी! छात्राओं का यौन शोषण, वीडियो से खुली पोल
रोहित शर्मा का गुस्सा फूटा, बेटी की तस्वीरें खींच रहे पैपराजी को लगाई फटकार!