थाने पर हमला: 50 पर FIR, 36 नामजद; बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन
News Image

बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाने का है, जहां शराब तस्करों और उनके समर्थकों ने हमला कर दिया।

बिहार पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 अज्ञात समेत 36 नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह घटना 14 मार्च (शुक्रवार) को हुई थी। होली के दिन जजुआर पुलिस टीम शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गांव में छापेमारी करने गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि जजुआर मध्य पंचायत में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।

कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने शराब माफिया मनीष कुमार के घर पर छापा मारा तो उसके परिवार की महिलाएं पुलिस से उलझ गईं और इसी बीच मनीष मौके से फरार हो गया।

छापेमारी करने गई जजुआर पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस वहां से भागी, तब तस्करों और उनके समर्थकों ने दो किलोमीटर तक पीछा कर थाने पर हमला कर दिया और पत्थरबाजी करने लगे।

पत्थरबाजी और हमलावरों से बचने के लिए पुलिस ने थाने का मेन गेट बंद कर लिया। इसके बाद तस्करों ने गेट तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया।

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि थानेदार हेमंत कुमार के बयान पर जजुआर के शराब तस्कर मनीष कुमार, विनोद राय, रुनमुन देवी उर्फ ओठलाली, उपेंद्र चौधरी, राजीव राय उर्फ जंगलिया, मुकेश राय समेत 36 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 50 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों पर ईंट-पत्थर, लाठियों और डंडों से हमला किया गया। पुलिस को भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और अपशब्दों का प्रयोग किया गया। करीब एक घंटे तक थाने में बवाल चलता रहा।

इसके अलावा बिहार के अररिया, मुंगेर और पटना में भी पुलिस पर हमले हो चुके हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किया पीएम मोदी का पॉडकास्ट, दुनियाभर में हुआ वायरल!

Story 1

साउथ अफ्रीका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: युवा ऑलराउंडर की धांसू एंट्री, दो दिग्गजों की छुट्टी!

Story 1

RCB के लिए खुशखबरी! ऑस्ट्रेलियाई पेसर की एंट्री से बढ़ी विरोधियों की मुश्किलें

Story 1

प्रोफेसर पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल!

Story 1

पैसे वापस करो: RCB अनबॉक्स इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग पर फैंस का फूटा गुस्सा!

Story 1

सिकंदर की रिलीज से पहले सह-कलाकार का बड़ा बयान: किस्मत नहीं, मेहनत का खेल है सब

Story 1

भारत: क्या स्मार्टफोन क्रांति का नया केंद्र बनेगा?

Story 1

शिक्षा के मंदिर में दरिंदगी! छात्राओं का यौन शोषण, वीडियो से खुली पोल

Story 1

मुंबई इंडियंस: क्या हार्दिक पांड्या ही होंगे IPL 2025 में कप्तान?

Story 1

अंतरिक्ष से लौटते ही सुनीता विलियम्स को होगी बेबी फीट की समस्या, जानिए क्या है यह और कैसे जुड़ा है शरीर से