खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू, जिसके नाम से कभी लोगों का खून खौल उठता था, अब आम लोगों से भी डरा हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में पन्नू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में पन्नू बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर जिम में एक्सरसाइज करता दिख रहा है। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए है। पन्नू वेटलिफ्टिंग और दूसरी एक्सरसाइज करता हुआ दिख रहा है।
वीडियो में पन्नू की बॉडी लैंग्वेज आत्मविश्वास से भरी दिखती है, लेकिन आम लोगों से डरने की उसकी हरकत उसकी धमकियों की सच्चाई पर सवाल खड़े कर रही है। ऐसा लगता है कि वह अपनी सुरक्षा को लेकर काफी डरा हुआ है।
गुरपतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस (SFJ) नामक प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख है। वह अमेरिका में रहता है और उसके पास अमेरिका और कनाडा दोनों की नागरिकता है। भारत सरकार ने जुलाई 2020 में पन्नू को आतंकवादी घोषित किया था और SFJ पर प्रतिबंध लगा दिया था।
पन्नू भारत में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास कर चुका है, जिसमें रेफरेंडम 2020 शामिल है, जिसका उद्देश्य पंजाब को भारत से अलग करना था। उसने हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी।
सोशल मीडिया यूजर्स पन्नू के इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह सिर्फ दिखावा है और पब्लिसिटी पाने का तरीका है, वहीं कुछ का मानना है कि उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।
एक यूजर ने लिखा, यह वही शख्स है जो शेखी बघारता तो बहुत है, लेकिन ऐसे लोग टॉयलेट में भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर जाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, पन्नू की सांसें उखड़ रही हैं। एक और यूजर ने टिप्पणी की, इतना डर देखकर अच्छा लगा।
*ये खालिस्तानी टेrrरिस्ट पन्नू है। अनजान आदमियों से इतना डरता है कि जिम के अंदर भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनता है।
— naren (@naren_doc) March 17, 2025
😂#SunitaWilliams #Grok #zelena #zeudiners #War2 #jhope_MONALISApic.twitter.com/jAfZsPa2Kn
गलती हो गई सर : सलमान खान के सामने नीलम मांगेंगी माफी, गौरव खन्ना को भी मिलेगी फटकार
मंत्री बनीं रिवाबा, रवींद्र जडेजा ने लुटाया प्यार!
अदीना मस्जिद या आदिनाथ मंदिर? युसूफ पठान के ट्वीट पर मचा बवाल, बीजेपी ने दिया करारा जवाब
रक्षा क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम: नाग MK-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
3 क्रिकेटरों समेत 8 की मौत! अफगान क्रिकेट में शोक की लहर
कश्मीर पर पाकिस्तान को करारा झटका, रूसी राजदूत ने लाइव टीवी पर लगाई फटकार
बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी के खिलाफ शरद यादव के बेटे का मोर्चा, हम झाल बजाने नहीं आए
कर्तव्य पथ पर जगमगाएंगे 2 लाख दीये, दिल्ली में भव्य दीवाली की तैयारी
रोहित शर्मा बनाम मिचेल स्टार्क: वनडे में कौन किस पर भारी?
रांची रिंग रोड पर मौत को छूकर लौटी XUV, हवा में लटकी रही कार!