कर्तव्य पथ पर जगमगाएंगे 2 लाख दीये, दिल्ली में भव्य दीवाली की तैयारी
News Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि कर्तव्य पथ को दो लाख दीयों से सजाया जाएगा, जिससे दिल्ली की गलियां और चौराहे रोशनी और उत्सव की छटा में नहाएंगे। यह दीवाली का विशेष कार्यक्रम राजधानी को त्योहारों के रंग में सराबोर कर देगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली भारत की क्रिएटिव कैपिटल बनने की राह पर है। अगले 80 दिनों में दिल्ली में 30 से ज्यादा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजनों को सुगम बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया गया है, जिससे आयोजकों को अनुमति और व्यवस्थाओं के लिए कई विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके अलावा, 20 से अधिक चौराहों की सजावट की जिम्मेदारी PWD को दी गई है।

दिल्ली अब क्रिएटिव कैपिटल ऑफ इंडिया बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। अगले 80 दिनों में दिल्ली 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेज़बानी करेगी जिनमें देश-विदेश के कलाकार, प्रतिष्ठित हस्तियां और लाखों दर्शक शामिल होंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन तथा कला संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि आगामी 80 दिनों में राजधानी में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में ट्रैविस स्कॉट, कृष्ण दास, जाकिर खान, पैपोन, एपी ढिल्लों, अरमान मलिक, जोनिता गांधी, और राधिका दास जैसे प्रमुख कलाकार भाग लेंगे। यह पहल दिल्ली सरकार, इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (FEMA) और पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के संयुक्त सहयोग से की जा रही है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य दिल्ली को सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनाना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कॉन्सर्ट इकॉनमी राज्यों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र है और इसे गंभीरता से विकसित करने की जरूरत है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि केंद्र और दिल्ली सरकार के अधीन सभी प्रमुख स्टेडियम—जैसे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम, नेशनल स्टेडियम, त्यागराज स्टेडियम और छत्रसाल स्टेडियम के टैरिफ रेट कम किए जाएं।

राजधानी में अनुमति, सुरक्षा और अन्य इंतजाम की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इसके तहत सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे आयोजकों को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, इस सिस्टम का सफल उपयोग पहले ही कांवड़ यात्रा, रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व में किया जा चुका है और इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। अब इसी मॉडल को इवेंट सेक्टर में लागू किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार दीवाली के अवसर पर राजधानी को रोशनी और सजावट से संवारने जा रही है। इंडिया गेट पर दो दिन का भव्य आयोजन होगा और इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों और इमारतों को सजाया जाएगा। मुख्य स्थानों में सिग्नेचर ब्रिज, मंडी हाउस, ITO, और अन्य प्रमुख चौराहे और सार्वजनिक भवन शामिल हैं।

पर्यटन तथा कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार ने FEMA, FICCI और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े 40 से अधिक प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ एक राउंडटेबल मीटिंग आयोजित की। बैठक में चर्चा के दौरान यह पता चला कि दिल्ली के प्रमुख स्टेडियमों का किराया बहुत अधिक है, जो आयोजकों के लिए बाधा बन रहा था। इसके बाद सरकार ने किराए को घटाने का फैसला किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के साथ कालिंदी कुंज घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस बार छठ पर्व निर्मल और झाग मुक्त यमुना में मनाया जाएगा।

दिल्ली सरकार दीवाली के अवसर पर भव्य आयोजन करने जा रही है। इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर यह कार्यक्रम 18 और 19 अक्तूबर की शाम को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ड्रोन और लेजर शो, कर्तव्य पथ को दो लाख दीपों से सजाया जाएगा, लेजर शो में भगवान राम के वनवास से उनके वापस लौटने तक की कथा दर्शाई जाएगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चुनाव मंच: भाजपा ने मुस्लिम को टिकट क्यों नहीं दिया? शाहनवाज ने बताया कारण!

Story 1

कभी बच्चे से कार धुलवाई, अब स्कूल में मजदूरी!

Story 1

आतंक मचाने वाला हाथी रोलेक्स पकड़ा गया, वन विभाग ने जारी किया वीडियो

Story 1

रोहित और विराट ने पर्थ में बहाया पसीना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी ज़ोरों पर!

Story 1

शाहरुख फिल्मी परिवार से नहीं, सलमान के जवाब पर आमिर बोले - इसलिए ये सुपरस्टार हैं!

Story 1

DUSU जॉइंट सेक्रेटरी का प्रोफेसर को थप्पड़, मचा हड़कंप!

Story 1

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव लड़ेंगे छपरा से चुनाव, लालू ने दिया RJD का टिकट

Story 1

रात में सिरकटा देख दहशत में लोग, वायरल वीडियो से खुला प्रैंक का राज!

Story 1

सिंगापुर में जो हुआ, सच सामने आना चाहिए: राहुल गांधी ने जुबिन गर्ग के परिवार से मिलकर सरकार से की जांच की मांग

Story 1

दिल्लीवासियों को दिवाली तोहफा: पानी के बिल पर लगा पूरा जुर्माना माफ!