जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चीन को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि चीन ग्लोबल साउथ में भारत को आगे नहीं बढ़ने देना चाहता है। वह यहां प्रतिस्पर्धा पैदा करता है और भारत के प्रयासों को बाधित करता है।
दिल्ली में जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर में आर्मी चीफ ने कहा कि भारत को भविष्य के शक्ति केंद्र के रूप में अफ्रीका की संभावनाओं पर विचार करने की जरूरत है।
भारत के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि चीन की बढ़ती ताकत और वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका ग्लोबल साउथ में प्रतिस्पर्धा पैदा करती है। उसकी सामरिक शक्ति सुरक्षा के लिहाज से चुनौती पैदा करती है।
दरअसल, चीन ग्लोबल साउथ के देशों के बीच एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभर रहा है और वह यहां भारत के आगे बढ़ने से रोक रहा है। उसके प्रयास में बाधा बन रहा है।
जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत सबसे बड़ी आबादी, सबसे बड़ा लोकतंत्र, सातवां सबसे बड़ा भूभाग और भू-रणनीतिक स्थान होने के बावजूद वैश्विक स्तर पर अपेक्षाकृत निचले पायदान पर बना हुआ है।
सेना प्रमुख ने कहा कि ब्रिक्स को भी असफलताओं का सामना करना पड़ा है। हमें एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।
चीन की बढ़ती ताकत भारत के लिए चुनौती
सेना प्रमुख की ये बातें चीन के बढ़ते आर्थिक और सामरिक प्रभाव को लेकर भारत के सामने आने वाली चुनौतियों को स्पष्ट करता है। चीन की बढ़ती ताकत और वैश्विक स्तर पर उसकी भूमिका का भारत पर कई दृष्टिकोणों से प्रभाव पड़ता है। जहां चीन की बढ़ती आर्थिक ताकत वैश्विक व्यापार और निवेश पर प्रभाव डाल रही है, वहीं उसकी सामरिक वृद्धि भारत के लिए सुरक्षा के लिहाज से चुनौती पैदा करती है।
भारत के लिए यह केवल एक आर्थिक और सामरिक चुनौती नहीं है, बल्कि वैश्विक निर्णयों पर प्रभाव डालने में भी यह एक बड़ा संकट है।
#WATCH | Delhi | Indian Army Chief General Upendra Dwivedi says, ... With the democratic shift and resource control race, we need to look at possibilities of Africa as a future power centre... India s position will remain pivotal due to its geography, demography, democracy,… pic.twitter.com/eHAE63Di6g
— ANI (@ANI) March 16, 2025
युवराज सिंह का मैदान पर आपा खोना, लारा ने किया बीच-बचाव!
बिहार की राजनीति में ठुमकों पर घमासान: तेजप्रताप के बाद चिराग निशाने पर!
अगर वो मुझे सुन रहे... दादा का रोहित शर्मा को संदेश, भारतीय टीम की टेस्ट में नाजुक हालत पर चिंता व्यक्त!
आर्मी जवान और बेटे से गुंडागर्दी: वीडियो वायरल होने पर पंजाब के 12 पुलिसकर्मी निलंबित
MS धोनी को आज भी है इस बात का अफ़सोस, IPL 2025 से पहले किया खुलासा, बोले- वह एक बड़ी गलती थी
उसके जैसा इंसान मैंने नहीं देखा : सलमान खान पर महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान!
कबड्डी विश्व कप 2025: शेड्यूल जारी, जानिए भारत का पहला मुकाबला कब!
कोर्ट का आदेश भी ताक पर! ट्रंप ने 261 अप्रवासियों को भेजा सुपरमैक्स जेल
संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र पर बवाल, अयोध्या की तरह कारसेवा की चेतावनी
62 साल के एक्शन हीरो, 36 साल की हीरोइन को कर रहे डेट! तस्वीरें देख फैंस हैरान