उत्तर रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन और गोरखपुर जंक्शन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है।
ट्रेन संख्या 22550 प्रयागराज से गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 22549 गोरखपुर से प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस 30 जून 2025 तक प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।
प्रयागराज - गोरखपुर - प्रयागराज के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोनों तरफ से दो मिनट के लिए प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
प्रयागराज से गोरखपुर जाते समय वंदे भारत एक्सप्रेस 15.27 बजे प्रयाग जंक्शन पहुंचेगी और यहां दो मिनट रुकने के बाद 15.29 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
गोरखपुर से प्रयागराज जाते समय वंदे भारत एक्सप्रेस 12.58 बजे प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 13.00 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
रेलवे ने रेलयात्रियों की सुविधा के लिए 30 जून 2025 तक प्रयाग जंक्शन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
22550 प्रयागराज - गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समय सारणी:
22549 गोरखपुर - प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस समय सारणी:
रेलवे समय-समय पर ट्रेनों के टाइम टेबल और स्टॉपेज में बदलाव करता रहता है। अपनी ट्रेन यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर जरूर पता कर लें।
*रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दिनांक 30.06.2025 तक प्रयाग जं. रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी को दो (02) मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:- #HoliSpecialTrains2025 pic.twitter.com/1L18sfODcE
— Northern Railway (@RailwayNorthern) March 13, 2025
संभल में सालार मसूद के नाम पर नेजा मेला नहीं, ASP ने कहा - लुटेरे का गुणगान देशद्रोह
CBP होम ऐप: विवादों के बीच रंजनी श्रीनिवासन का अमेरिका छोड़ना
विराट कोहली की नज़र में, इस गेंदबाज़ को खेलना है सबसे मुश्किल!
फेवरेट छोले भटूरे की चर्चा पर भड़के विराट कोहली, ब्रॉडकास्टर्स को लगाई फटकार
रोते-बिलखते मैदान छोड़ा: दिल्ली की खिलाड़ी का दिल टूटा, मुंबई इंडियंस ने छीनी जीत
सुनीता विलियम्स से गले मिलने पहुंचा एलियन ! स्पेस स्टेशन में मची हलचल
इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को रौंदकर जीता IML 2025 का खिताब!
आग का गोला बना पाक आर्मी का काफिला: BLA ने जारी किया खौफनाक वीडियो
गोधरा कांड पर PM मोदी का मूल्यांकन स्वाभाविक: JDU नेता नीरज कुमार
वक्फ संशोधन बिल पर सियासी घमासान: मुस्लिम संगठनों के विरोध पर भड़की BJP, दंगे भड़काने का आरोप