दानापुर की खुशबू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह रोते हुए बता रही थी कि 399 नंबर आने के कारण उसे साइंस की जगह आर्ट्स पढ़ना पड़ रहा है। उसकी मां ने कहा था कि 400 नंबर आने पर ही वह साइंस पढ़ सकती है। खुशबू को पढ़ने के लिए मोबाइल भी नहीं मिलता था।
खुशबू की यह हालत देखकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने दानापुर के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर को फोन किया और खुशबू की पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
धर्मेंद्र प्रधान ने खुद खुशबू को फोन करके आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार उसकी पढ़ाई का खर्च उठाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी से बात करके खुशबू का साइंस में एडमिशन कराने की बात भी कही।
खुशबू ने बताया कि जिलाधिकारी ने उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है और अब वह बायोलॉजी पढ़ेगी।
केंद्रीय मंत्री ने खुशबू को डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए विज्ञान स्ट्रीम में दाखिला दिलाने का भरोसा दिलाया। इस खबर से खुशबू का निराश चेहरा अब ख़ुशी से खिल उठा है।
गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में होने हैं, हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
*#बिहार:: #दानापुर की मेधावी छात्रा खुशबू कुमारी की मदद को केंद्रीय शिक्षा मंत्री @dpradhanbjp
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) March 16, 2025
आगे आये हैं। खुशबू डॉक्टर बनना चाहती है लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति आड़े आ रही है। शिक्षा मंत्री ने आज खुशबू से बातचीत की। pic.twitter.com/UtHlOI4dIZ
औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले को मिलेगा 21 लाख का इनाम!
हाथरस: 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चीखने पर काटा होंठ, मस्जिद पर हमला, मौलाना फरार!
बिहार पुलिस पर हमला हो तो जवाबी कार्रवाई में गोली मार दी जाए: अधिकारी का सख्त आदेश
सालार मसूद गाजी: लूटेरा या श्रद्धेय? संभल में नेजा मेला रद्द, एएसपी का सख्त लहजा
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव: फॉफ डु प्लेसिस होंगे उपकप्तान!
IPL से पहले जियो का धमाका: 299 रुपये में मुफ्त में देखें मैच!
62 साल के एक्शन हीरो, 36 साल की हीरोइन को कर रहे डेट! तस्वीरें देख फैंस हैरान
भाई, ये कैसी इंग्लिश! पाकिस्तानी पत्रकार और पुलिसवाले की अंग्रेजी बहस ने मचाई धूम
बिहार के लाल मोहम्मद इजहार, चेन्नई सुपर किंग्स में चयन: मंत्री ने दी बधाई, चाचा ने खोला राज!
मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मरा? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सनसनी!