लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घटी। एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त है।
शनिवार रात सादाबाद के बिसावर क्षेत्र में बच्ची सामान लेने गई थी। पुलिस के अनुसार, तभी अमन खान नामक मुस्लिम युवक उसे उठाकर ले गया। पोखर के पास ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची दर्द से चीखी तो उसने उसके होंठ को काट दिया और उसे वहीं छोड़कर भाग गया।
बच्ची के परिजन उसे ढूंढ रहे थे। काफ़ी तलाशने के बाद वह तालाब के किनारे बेहोश पड़ी मिली। उसे तुरंत सीएचसी सादाबाद ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। रविवार को लोगों ने हंगामा किया और पूरे दिन बाजार बंद रखा गया। गुस्साई भीड़ ने बिसावर की मस्जिद में तोड़फोड़ की, दरवाजा तोड़ दिया और पानी की टोंटियों को भी तोड़ दिया। डर के मारे मस्जिद के इमाम को वहां से भागना पड़ा।
घटना के बाद से बिसावर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि योगी सरकार दोषी को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी। पुलिस ने आरोपी अमन खान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
*Hathras : A 7 year old girl was abducted and rap*d by an IsIamist Aman Khan... He even cut her lips when she cried for help... 💔
— Mr Sinha (@MrSinha_) March 17, 2025
Angry locals are protesting against it; they attacked a nearby mosque in anger.
Now, nobody will talk about Aman Khan s inhuman act—everyone will be… pic.twitter.com/YTj6O9BD3b
हवा में उड़कर टिम रॉबिन्सन ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच, शादाब खान हुए दंग!
यूक्रेन युद्ध का महाविनाश रुक गया! मोदी ने पुतिन को अंतिम हथियार उठाने से रोका
बिहार में नीतीश ही रहेंगे पावर सेंटर? बेटे निशांत की एंट्री से अटकलें तेज
भाजपा विधायक के पति पर हत्या के इरादे से नशे में धुत होकर पहुंचने का आरोप, राजद ने जारी किया वीडियो
आईपीएल 2025: पहले ही मैच में इतिहास रचेंगे रहाणे, बनाएंगे महारिकॉर्ड!
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को बनाया उप-कप्तान
भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली महिला डिप्टी जेलर का तबादला, योगी सरकार पर उठे सवाल
IML T20 फाइनल में युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी में भिड़ंत, लारा ने किया बचाव!
अनुपमा: क्या अनुज की मौत का जिम्मेदार है राघव?
आर्मी जवान और बेटे से गुंडागर्दी: वीडियो वायरल होने पर पंजाब के 12 पुलिसकर्मी निलंबित