संभल में इस बार होली का उत्सव बेहद खास रहा। पुलिस प्रशासन भी रंगों में डूबकर होली मनाता दिखा।
संभल एएसपी श्रीश चन्द्र और सीओ अनुज चौधरी ने रंगों के इस त्योहार में जमकर मस्ती की।
एएसपी कार्यालय परिसर में आयोजित होली महोत्सव में सीओ अनुज चौधरी ने न केवल रंगों से होली खेली, बल्कि डांस कर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
सीओ अनुज चौधरी का डांस देखकर लोग हैरान रह गए और सभी ने उनके साथ मिलकर इस पर्व का आनंद लिया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और होली के रंगों में रंग गए। एएसपी श्रीश चन्द्र ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। संभल में होली के इस अनोखे जश्न ने एक नई मिसाल पेश की, जहां परंपरा और उत्सव का समागम देखने को मिला।
गौरतलब है कि सीओ अनुज चौधरी के होली से जुड़े एक बयान के बाद विवाद छिड़ गया था, जिसके बाद संभल में होली के दिन भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती की गई थी।
पुलिस की मुस्तैदी के कारण होली और जुमे की नमाज एक ही दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
दरअसल, सीओ अनुज चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि होली साल में एक बार आती है और जुम्मा साल में 52 बार आता है। अगर किसी को रंग से परहेज है तो वह घर से बाहर न निकलें। होली के दिन घर से ही नमाज अदा करें।
#WATCH संभल, उत्तर प्रदेश: डीएम राजेंद्र पेंसिया, एसपी केके बिश्नोई और सीओ अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी आज होली मनाते हुए दिखे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2025
14 मार्च को पूरे भारत में होली मनाई गई। pic.twitter.com/mFSQVNLwud
मछली की तरह तैरे और गले लगे, सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष से खुशी भरा वीडियो!
दुनिया से मजारों का नामोनिशान मिटा दूंगा : मुस्लिम स्कॉलर के बयान से मचा बवाल
यूपी: संभल में DM, SP और CO का होली पर ज़ोरदार डांस!
एक ओवर में 39 रन! परेरा ने जड़े 6 छक्के, अफगानिस्तान धराशायी
सुनीता विलियम्स से भी आगे! इन 7 अंतरिक्ष यात्रियों ने बिताए हैं 365 दिन से ज्यादा स्पेस में
खूंखार शेर का बाज पर हमला! पलटवार ने बदल दिया मंजर, देखें वीडियो
होली पर कोर्ट मूवी का धमाका! दो दिनों में बजट की कमाई!
MI से हुई भारी भूल! ईशान किशन ने 23 गेंदों में ठोके 64 रन, IPL 2025 में मचाएंगे धमाल
होली पर डीजे को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बवाल, सुरक्षा गार्ड ने भांजी लाठी!
सेना के काफिले पर भीषण आतंकी हमला, 7 सैनिक शहीद, 90 की मौत का दावा!