होली के बाद देश में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हुई है, वहीं बिहार में तापमान बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में राज्य में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम को हल्की ठंडक का एहसास होगा। मध्यम गति की पछुआ हवाएं भी चलेंगी।
आज बिहार में ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।
16 और 17 मार्च को बक्सर, खगड़िया, जहानाबाद, पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, कैमूर (भभुआ), भोजपुर, अरवल और मुंगेर में बारिश हो सकती है। यहां मेघ गर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना है।
बादलों की आवाजाही के बीच बक्सर, कैमूर (भभुआ), भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, समस्तीपुर, औरंगाबाद, जमुई, बांका, रोहतास, नालंदा, नवादा, सीवान, सारण, मुंगेर और बेगूसराय जैसे जिलों में दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
कल खगड़िया में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोपालगंज, मोतिहारी, पुपरी, मधुबनी, जिरादेई, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगुसराय, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्णिया, फारबिसगंज, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, पटना, भागलपुर, अरवल, डेहरी, औरंगाबाद, नालन्दा(राजगीर), गया, शेखपुरा, मुंगेर, बांका और जमुई में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। छपरा में तापमान कम हुआ।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो, सिंगापुर (सहरसा) में 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोपालगंज, जिरादेई, मुजफ्फरपुर, छपरा, वैशाली, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, फारबिसगंज, बक्सर, भोजपुर, पटना, नालन्दा(राजगीर), समस्तीपुर और अगवानपुर में भी तापमान दर्ज किया गया।
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) March 15, 2025*
होली पर बेटी को रंगे देख भड़के मौलाना रजवी, शमी को बताया गुनहगार
MI से हुई भारी भूल! ईशान किशन ने 23 गेंदों में ठोके 64 रन, IPL 2025 में मचाएंगे धमाल
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11, गेंदबाजों की उड़ा सकती है नींद!
महाराष्ट्र में इफ्तार पर विरोध, दिल्ली में जश्न: क्या बन रहे हैं दो राष्ट्र?
गोली लगने के बाद भी अमेरिका के लिए... मोदी ने ट्रंप के साथ दोस्ती का खोला राज
गिरिडीह में होली जुलूस पर हमला: मुस्लिमों के घरों से पत्थर, फिर भी हिंदू आरोपी!
ये भयानक सपने की तरह : अमेरिकी वीजा रद्द होने पर भारतीय छात्रा ने तोड़ी चुप्पी
अमेरिकी पॉडकास्टर की बात सुनकर हैरान हुए PM मोदी, उपवास पर दिया ज्ञान
चेन्नई सुपर किंग्स का नाम सुनते ही रोहित शर्मा का फूटा गुस्सा, तोड़ा ग्लास!
रेत के बवंडर में फंसा जहाज, मंजर देख लोग बोले - यह है कयामत!