संभल जिले के हयातनगर इलाके में होली के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की गई।
एक असामाजिक तत्व ने मस्जिद के गेट पर रंग से जय श्रीराम लिख दिया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।
इस घटना के बाद माहौल बिगड़ने लगा और दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला और गरमा गया।
हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को काबू में कर लिया। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और लोगों से अपील की कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें।
संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के धुरैटा गांव में हर साल की तरह होली का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल थे और पारंपरिक चौपाइयां गा रहे थे।
तभी किसी ने मस्जिद के गेट पर रंग से जय श्रीराम लिख दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी, और हालात तनावपूर्ण हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही हयातनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया।
पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया और सभी को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि होली के जुलूस में शामिल कुछ व्यक्तियों ने जानबूझकर मस्जिद के गेट पर नारे लिखे और अंदर रंग फेंका। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
एएसपी श्रीश्चन्द्र ने कहा, धुरैटा में मस्जिद पर रंग डालने की सूचना मिली थी। हमने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और दोनों समुदायों को समझाकर शांत किया है। सभी से अपील की गई है कि वो शांति बनाए रखें।
#Sambhal, UP : Miscreants wrote Jai sri ram with colour spray on the gate of a Masjid and threw colour inside the Masjid in Hayatnagar area of Sambhal during Holi procession.
— Saba Khan (@ItsKhan_Saba) March 14, 2025
Masjid committee lodged complaint against Veeresh, Brajesh, Satish, Harswaroop, Shivom and Vinod for… pic.twitter.com/8D3DaB0sOi
जनता के टैक्स पर ऐश: AC चालू, ड्राइवर आराम, निगम अधिकारी मीटिंग में बिजी!
वायरल वीडियो: नन्हे शेर ने माता-पिता को डराया, रिएक्शन देखकर छूट जाएगी हंसी!
कैमरे में कैद प्रकृति का रौद्र रूप: हवा में कागज की तरह उड़ी कार!
टी20 में अविश्वसनीय! सुपर ओवर में टीम का खाता भी नहीं खुला, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
जलती लपटों के बीच से गुजरा पंडा, छू भी नहीं पाई आग!
होली के दिन नशेड़ियों ने फोड़ी खोपड़ी, शहीद ASI को नम आंखों से श्रद्धांजलि
क्या संजय राउत शिंदे को ताकतवर बना रहे हैं? शाइना एनसी के बयान से हड़कंप!
होली पर तेज प्रताप का सिपाही डांस : ठुमका लगाओ, नहीं तो सस्पेंड!
वर्दी में नाचो, वरना सस्पेंड करा दूंगा! तेज प्रताप यादव का विवादित वीडियो वायरल
तमिल में एपड़ी इरुक्केंगा से अभिवादन, अश्विनी वैष्णव का मुख्यमंत्री स्टालिन को जवाब