मुंगेर, बिहार। मुंगेर में शुक्रवार को ASI संतोष कुमार की हत्या कर दी गई। पुलिसकर्मियों ने आज उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अंतिम श्रद्धांजलि दी।
ASI संतोष कुमार नंदलालपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक परिवार के विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान उन पर हमला किया गया। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर पर 8 शार्प इंजरी थीं। अपराधियों ने रॉड से कई वार कर खोपड़ी की हड्डी तक तोड़ दी थी। मौके पर अभी भी खून के निशान मौजूद हैं। हमले के बाद ASI को 20 फीट तक घसीटा गया था।
उन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक संतोष कुमार सिंह कैमूर जिले के भभुआ थाना अंतर्गत पिपरिया गांव के निवासी थे।
14 मार्च की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि नंदलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। जमादार संतोष कुमार सिंह सुरक्षाबल के साथ मौके पर पहुंचे थे।
जमादार दोनों पक्षों को समझने का प्रयास कर रहे थे, तभी एक पक्ष के व्यक्ति ने उनके सिर पर कई बार हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
घायल जमादार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात गंभीर हालत होने पर उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई।
मौत की खबर मिलते ही मुंगेर पुलिस में मातम पसर गया। इस मामले में रणवीर यादव समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
*#WATCH | Bihar: Police personnel lay a wreath and pay last respects to ASI Santosh Kumar Singh in Munger.
— ANI (@ANI) March 15, 2025
The ASI died in a hospital, where he was taken after being attacked while trying to solve a dispute when a family in Nandlalpur village created a ruckus after consuming… pic.twitter.com/UWJBosAJoB
ASI संतोष के हत्यारोपी का एनकाउंटर, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली
सच सिर्फ़ इसलिए नहीं... तलाक के बीच राजा भैया की बेटी का बड़ा बयान
स्टेज पर दुल्हन को छोड़, दोस्त को देख झूम उठा दूल्हा!
लालू के लाल का होली धमाका: पलटू चाचा कहकर नीतीश कुमार को किया ट्रोल!
ऐ सिपाही! ठुमका लगाना पड़ेगा, वरना हो जाओगे सस्पेंड
होली के रंग में घुला भाईचारा: नमाज़ पढ़कर लौट रहे मुस्लिमों को हिंदुओं ने लगाया गले!
क्या लालू यादव ने फिर दिया नीतीश कुमार को ऑफर? इस पोस्ट से बिहार में हलचल
लखनऊ में नमाजियों को होली खेल रहे हिंदुओं ने लगाया गले, सौहार्द देख दंग रह गए लोग!
ठुमके नहीं लगाओगे तो सस्पेंड!, तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से करवाया डांस, सियासत गरमाई
सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह को रंग और पिचकारी से किया सराबोर!