मथुरा के फालैन गांव में होलिका दहन की अनोखी परंपरा निभाई गई। गांव में प्रह्लाद मंदिर के पास एक विशाल होलिका तैयार की गई थी।
शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे होलिका में आग लगाई गई, जो देखते ही देखते धधकते अंगारों में बदल गई। फिर, परंपरा के अनुसार पंडा संजू को इस जलती होलिका से गुजरना था। संजू पिछले एक महीने से तपस्या कर रहे थे।
संजू पंडा ने पहले प्रह्लाद मंदिर में जल रही अखंड ज्योति पर हाथ रखा। ठंडक महसूस होने पर वे प्रह्लाद कुंड में स्नान करने गए। उनकी बहन ने जलती होलिका के चारों ओर कलश से जल चढ़ाया। इसके बाद संजू गीले शरीर और सिर्फ एक गमछे के साथ आए।
कुछ ही देर में पंडा संजू 30 फीट ऊंची जलती हुई होलिका पर से पैदल चलते हुए सुरक्षित पार हो गए। वे लगभग 30-35 कदम दौड़ते हुए गुजरे।
यह अद्भुत नजारा देखकर वहां मौजूद करीब 80 हजार लोग और 12 गांवों के लोग बांके बिहारी की जय के नारे लगा रहे थे। टूरिस्ट भी यह देखकर हैरान रह गए।
यूपी टूरिज्म ने इस घटना का वीडियो पोस्ट किया। उनके अनुसार, ब्रज के फालैन गांव में होलिका दहन का यह प्रसिद्ध उत्सव भक्त प्रह्लाद की लीला का प्रदर्शन है। सबसे खास पल तब आया जब पंडा महाराज जलती हुई होलिका की लपटों के बीच से सुरक्षित गुजर गए।
जानकारी के मुताबिक, ब्रज में 45 दिन तक चलने वाली होली का यह सबसे खास दृश्य होता है। यह परंपरा 5200 साल से चली आ रही है, जिसमें 12 गांवों की एक साथ जलने वाली होलिका पर पंडा दौड़ते हुए गुजरता है।
*The famous Holika Dahan celebration of Phalain in Braj! On the occasion of Holika Dahan, the sacred Prahlad Leela was performed in Phalain village. A remarkable highlight of the event was Panda Maharaj Ji walking through the blazing flames. For years, Phalain village in Mathura,… pic.twitter.com/glUnghQLFz
— UP Tourism (@uptourismgov) March 14, 2025
फ्लाइट में एयर होस्टेस के ठुमके: वीडियो वायरल, प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
ठुमके नहीं लगाओगे तो सस्पेंड!, तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी से करवाया डांस, सियासत गरमाई
सिपाही को नचाकर फंसे तेज प्रताप, बीजेपी मंत्री ने माफी मांगने को कहा!
IPL 2025: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, बुमराह शुरुआती मैचों से बाहर; संजू और रेड्डी पर अपडेट
लखनऊ में नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिमों को होली खेल रहे हिंदुओं ने लगाया गले!
होली के अगले ही दिन जामा मस्जिद क्यों पहुंची ASI की टीम? जानिए पूरा मामला
ओवैसी की मुस्लिम युवाओं से अपील: नमाज़ पढ़ो, कुरान पढ़ो, वरना...
अहमदाबाद: सड़क पर गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पीटा, घर भी ढहाए!
मध्य प्रदेश में 5 साल में होंगी ढाई लाख भर्तियां, कोई पद खाली नहीं रहेगा: मुख्यमंत्री
हमास समर्थन पड़ा भारी: भारतीय छात्रा का अमेरिकी वीज़ा रद्द