अमेरिका में एंट्री बंद! ट्रंप का नया फरमान, 41 देशों के नागरिकों को नहीं मिलेगा प्रवेश
News Image

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक और बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वो जल्द ही एक नया ट्रैवल बैन लागू करने वाले हैं, जिससे 41 देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश करने में मुश्किल होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन एक नया आदेश जारी करने वाला है, जिसके तहत पाकिस्तान सहित 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया जाएगा।

पहले चरण में 10 देशों की सूची जारी की गई है। इस सूची में अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देश शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों के लिए वीजा पूरी तरह से निलंबित कर दिया जाएगा।

खबरों के मुताबिक, दूसरी सूची में पांच देशों के नाम हैं, जिनके वीजा आंशिक रूप से निलंबित किए जाएंगे। इन देशों में इरिट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान शामिल हैं। इसका असर पर्यटक, छात्र वीजा, और अप्रवासी वीजा पर पड़ सकता है।

तीसरी सूची में पाकिस्तान और भूटान सहित 26 देशों का नाम है। इन देशों के नागरिकों के वीजा पर भी आंशिक रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा। यदि इन देशों की सरकारें 60 दिनों के भीतर वीजा संबंधी कमियों को दूर नहीं करती हैं, तो वीजा निलंबित कर दिया जाएगा।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित पूरा ट्रंप प्रशासन इस नए यात्रा प्रतिबंध को मंजूरी देगा, जिसके बाद इसे अमेरिका में लागू किया जा सकता है।

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भी सात मुस्लिम देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लड़कियों के कारण रणधीर और ऋषि कपूर ने होली पार्टी में जाना छोड़ा, बेटी के सामने कही ऐसी बात, सब रह गए दंग!

Story 1

IPL 2025: RCB में विराट की वापसी, डैशिंग लुक का वीडियो वायरल!

Story 1

नवीन पटनायक का सियासी पलटा: NDA को नुकसान, INDIA को फायदा?

Story 1

स्पाइसजेट क्रू का अनोखा होली मिलन: विमान में यात्रियों संग जमकर नाचे, वीडियो वायरल

Story 1

सिंकहोल बंद करते वक्त निकली रहस्यमयी आकृति, वीडियो वायरल

Story 1

मुंगेर: ASI हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, हथियार छीनकर भागने का कर रहा था प्रयास

Story 1

महिला का चौंकाने वाला दावा: मेरे पास काला धन है , पति को किया अपमानित!

Story 1

16 सालों में पहली बार: सुपर ओवर में बहरीन का शर्मनाक रिकॉर्ड!

Story 1

कल्याण के स्कूल में 8 साल के बच्चे की पिटाई, टीचर पर मामला दर्ज, पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Story 1

मिठाई का लालच दे 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में खून से लथपथ मिली