मुंबई: पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और बॉलीवुड सेलेब्स भी इसे खूब आनंदित होते हैं। राज कपूर की होली पार्टी का इंडस्ट्री में सालों से नाम रहा है।
राज कपूर आरके स्टूडियो में होली पार्टी का आयोजन करते थे, जहाँ बॉलीवुड के सभी लोग मिलकर रंगों का त्योहार मनाते थे। हालांकि अब स्टूडियो में होली पार्टियां नहीं होतीं, लेकिन कपूर परिवार अक्सर अपनी यादें ताज़ा करते हैं और उन दिनों की बातें साझा करते हैं।
रणधीर कपूर ने एक बार बताया था कि उन्हें और ऋषि कपूर को उनके पिता की इस होली पार्टी से चिढ़ होने लगी थी। उन्होंने जाना बंद कर दिया था। रणधीर कपूर एक बार बेटी करिश्मा कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो में आए और होली पार्टी के बारे में खुलकर बात की।
कपिल ने पूछा, राज कपूर जब होली पार्टी करते थे, तो उसमें कौन खूब नाच-गाना बजाना सबसे ज्यादा करता था? इस पर रणधीर ने जवाब दिया, राज कपूर खुद करते थे। शशि अंकल, शमी अंकल खुद, तारा देवी जी आती थीं।
रणधीर कपूर ने कपिल शर्मा से आगे कहा, बड़ा ट्रेडिशनल किस्म का माहौल रहता था। फिर जबसे ये रंग आ गया, जमाने बदल गए, शक्लें बदल गईं लोगों की, कोई पहचानें नहीं जाते थे। तो ऐसे दिन आए कि लोग एक-दूसरे को छेड़ने लगे जिन्हें वो पहचानते नहीं थे। लड़कियों ने आना बंद कर दिया था, क्योंकि उनके बाल खराब हो जाते थे, नाखून खराब हो जाते थे।
रणधीर कपूर ने आगे कहा, फिर से उन्हें ब्यूटी पार्लर जाना पड़ेगा। तो नई पीढ़ी की जितनी लड़कियां थीं, उन्होंने आना बंद कर दिया। अब जब लड़कियों ने आना बंद कर दिया, तो मुझे और ऋषि को पसंद नहीं आता था, मज़ा नहीं आता था। यह सुनकर सभी जोर-जोर से हंसने लगे।
रणबीर कपूर ने भी आरके स्टूडियो की होली का एक किस्सा सुनाया। 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में, रणबीर कपूर ने आरके स्टूडियो में आयोजित होली पार्टियों को याद किया, जहाँ न केवल अभिनेता बल्कि हर क्रू सदस्य और स्टाफ भी त्योहार मनाने आते थे।
फिल्म निर्माता राहुल रवैल के साथ बातचीत में, रणबीर ने कहा, मैं बहुत छोटा था, इसलिए मेरे लिए यह बहुत डरावना माहौल था। हर कोई काले और कई अन्य रंगों में रंगा हुआ था, सबको ऐसे ट्रक में फेंका जा रहा था। आपके पास शायद बेहतर यादें होंगी।
“Earlier our Holi party was decent. Then chhed-chhaad started happening because faces were not clear due to colours. Hence girls stopped coming. So me & Rishi Kapoor also lost interest”
— Gems of Bollywood बॉलीवुड के रत्न (@GemsOfBollywood) March 13, 2025
- Randhir Kapoor details Urduwood’s Holi
Hindustan me jab tak ...pic.twitter.com/PWvHvvEb2i
IPL 2025: 22 मार्च से धमाका, कप्तान तैयार, क्या आपकी सीट बेल्ट बंधी?
स्पाइसजेट क्रू का अनोखा होली मिलन: विमान में यात्रियों संग जमकर नाचे, वीडियो वायरल
जख्मी बंदर खुद पहुंचा मेडिकल स्टोर, करवाई मरहम-पट्टी
इस इलाके से नहीं निकलेगा जुलूस! होली पर झारखंड में बवाल, गाड़ियां फूंकी, कई घायल
डोनाल्ड ट्रंप का दावा: मैंने मारा ISIS कमांडर, दिखाया सबूत!
होली पर खून: हरियाणा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी फरार!
दीदी ने कैमरे के सामने पति को कहा काला धन , सोशल मीडिया पर बवाल!
अमृतसर मंदिर पर ग्रेनेड हमला: क्या ISI का हाथ?
भक्त प्रहलाद के गांव में अद्भुत नज़ारा: धधकती आग में कूदा पंडा!
अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला! CCTV में कैद बाइक सवार हमलावर