रांची। झारखंड के गिरिडीह में होली के अवसर पर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई।
होली के मौके पर हुए इस टकराव में जमकर पत्थरबाजी हुई। उपद्रवियों ने कई दुकानों में आग लगा दी। इस दौरान कई बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही SDPO राजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आई। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा।
इसके बाद घटना की सूचना SP डॉ. विमल कुमार को दी गई। एसपी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब भी दोनों पक्ष आपस में लड़ते रहे। SP विमल कुमार के सामने भी लोग एक दूसरे से भिड़ते रहे।
स्थिति गंभीर होता देखकर पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। दमकल की टीम ने दुकानों और वाहनों में लगी आग को बुझाया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली का जुलूस निकालने को लेकर विवाद हुआ।
घटना घोड़थम्बा में उस समय हुई जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने इलाके से जुलूस निकालने से मना कर दिया। इसके बाद झड़प शुरू हो गई।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरों से बरसात कर दी। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया।
एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है और कड़ी नजर रखी जा रही है।
*#WATCH | Jharkhand: Vehicles torched after a scuffle broke out between two communities during Holi celebration in the Ghorthamba area (14/03) pic.twitter.com/Ao1Sn2WBGh
— ANI (@ANI) March 14, 2025
राबड़ी आवास पर होली: तेजस्वी ने पिता लालू को लगाया अबीर, लिया आशीर्वाद
रजनीकांत की कुली में आमिर खान का कैमियो कन्फर्म!
वडोदरा हादसा: कौन है रक्षित चौरसिया? रईसजादे ने रफ्तार से ली महिला की जान
तुम आज रात के लिए... रिपोर्टर पर भड़के ट्रंप, वीडियो वायरल!
हमास का समर्थन करने वाली छात्रा का वीज़ा रद्द, खुद ही लौटी भारत
राजस्थान में तूफानी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलर्ट जारी
होली पर सचिन तेंदुलकर और लीजेंड टीम ने युवराज को रंगों से सराबोर कर दिया!
BCCI को बड़ा झटका: बुमराह-शमी का करियर संवारने वाले नितिन पटेल का इस्तीफा
सेहरी का इंतजार कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद सनसनीखेज वारदात
अलीगढ़ में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में दहशत