कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले में एक युवक को पांच साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना कुबेरस्थान थाना क्षेत्र की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह के अनुसार, विनय चौरसिया (18) नामक युवक शुक्रवार शाम बच्ची को मिठाई का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया।
बच्ची खून से लथपथ हालत में खेत में मिली। परिजनों ने तुरंत कुबेरस्थान थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शनिवार को पुलिस ने आरोपी विनय चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है।
परिजनों का आरोप है कि घटना शुक्रवार शाम को हुई थी, लेकिन पुलिस ने अगले दिन सुबह 10 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं की। उनहोंने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है।
*#कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, खेत में खून से लथपथ मिली मासूम, परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम की घटना और अगले दिन सुबह 10 बजे तक भी नहीं दर्ज हुआ एफआईआर, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप।@kushinagarpol @Uppolice @dgpup#kushinagar pic.twitter.com/ZT2eZweDsK
— Raj Kumar Giri (@RajKGiri4media) March 15, 2025
सचिन तेंदुलकर की इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज को धोया, IMLT20 का खिताब जीता!
मछली की तरह तैरे और गले लगे, सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष से खुशी भरा वीडियो!
महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, मेवाड़ में शोक की लहर
देश का दुश्मन अबु कताल कैसे हुआ ढेर?
MS धोनी को आज भी है इस बात का अफ़सोस, IPL 2025 से पहले किया खुलासा, बोले- वह एक बड़ी गलती थी
ए.आर. रहमान की अस्वस्थता पर सायरा बानो का बयान: हमारा तलाक नहीं हुआ है
घर में खड़ी स्कूटी में अचानक ब्लास्ट! धू-धू कर जली गाड़ी, CCTV में कैद खौफनाक मंजर
बलूचिस्तान में BLA का भीषण हमला, 90 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा!
दबंग अंदाज में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े निकोलस पूरन!
जंगल का असली बादशाह! बाघ ने कुत्ते को जबड़े में दबोचा