आईपीएल 2025 का महाकुंभ 22 मार्च 2025 से शुरू होने जा रहा है। इस बड़े धमाके के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम पूरी तरह से तैयार है।
पहला ब्लॉकबस्टर मुकाबला मुंबई इंडियंस (एमआई) और सीएसके के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले के लिए चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास शुरू कर दिया है।
धोनी अब टीम के साथ नेट्स में जुड़ गए हैं और जमकर छक्के लगा रहे हैं। वह काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर लग रहा है कि शेर अभी भी बूढ़ा नहीं हुआ है। माही की इस झलक को देखने के लिए अभी से ही नेट्स में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
सोशल मीडिया पर सीएसके के नेट्स अभ्यास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएस धोनी धमाकेदार अंदाज में छक्के लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
धोनी अपने करियर में 18वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए उतरने वाले हैं। 43 साल की उम्र में भी उनके बल्ले से पुरानी धार ही नजर आ रही है। हालांकि, उनके लिए यह आखिरी सीजन भी हो सकता है। ऐसे में वह फैंस को जमकर स्टेडियम में झूमने का मौका देना चाहेंगे। अपने हेलिकॉप्टर शॉट से धोनी एक बार फिर मैदान पर आग लगाते हुए नजर आने वाले हैं।
सीएसके के लिए इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी नहीं, बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार आईपीएल का खिताब जितवाया है। ट्रॉफी के अलावा धोनी ने फील्ड पर भी अपनी कप्तानी और बल्ले से धमाल मचाया है।
उनके आईपीएल करियर पर एक नजर डालें, तो वह अब तक 264 मुकाबले खेल चुके हैं और 39.12 की औसत से 5243 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक भी आए हैं। माही का आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। उन्होंने अब तक 252 छक्के लगाए हैं।
The Sound of the Bat on Ball ! 🥵#MSDhoni #WhistlePodu #CSK #IPL2025
— Saravanan Hari 💛🦁🏏 (@CricSuperFan) March 14, 2025
🎥 via @ChennaiIPL pic.twitter.com/0QEN7Mtw2T
आसमान से गिरे, खजूर पर अटके... बाबर-रिजवान के बिना पाकिस्तान की शर्मनाक हार!
IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स को झटका, उमरान मलिक बाहर, सकारिया टीम में शामिल
जंगल में खूनी जंग: शेर पर दो बाजों का धावा, कौन जीता मुकाबला?
रेत के बवंडर में फंसा जहाज, मंजर देख लोग बोले - यह है कयामत!
IML 2025: भारत को चैंपियन बनने के लिए चाहिए 149 रन, सचिन-युवराज तैयार!
गिरिडीह: पत्थरबाजों पर कार्रवाई नहीं, हिंदुओं पर बर्बरता? BJP ने उठाए सवाल!
गाय और किंग कोबरा की अनोखी दोस्ती: देखकर दंग रह गए लोग!
यूपी में 17 से 22 मार्च तक झमाझम बारिश का अलर्ट, तापमान गिरेगा!
ईशान किशन का तूफान! IPL 2025 से पहले 58 गेंदों पर ठोके 137 रन
बलूचिस्तान: नोशकी हमले का वीडियो जारी, BLA का दावा - 90 पाकिस्तानी सैनिक ढेर