ईशान किशन आईपीएल 2025 की तैयारी में जुटे हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे। इस समय वह हैदराबाद के कैंप में जमकर अभ्यास कर रहे हैं।
किशन ने अभ्यास मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 58 गेंदों में 137 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेनिंग कैंप में किशन ने दो बार बल्लेबाजी करते हुए यह रन बनाए। पहले उन्होंने 28 गेंदों में 64 रन बनाए। फिर टीम बी की तरफ से खेलते हुए 30 गेंदों में 63 रन बनाए। इस तरह उन्होंने कुल 58 गेंदों में 137 रन जोड़ दिए।
ईशान किशन का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने 105 मैचों की 99 पारियों में 28.43 की औसत और 135.86 की स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। उन्होंने 16 अर्धशतक लगाए हैं और आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन है। वह 119 छक्के भी लगा चुके हैं।
किशन लगातार भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन अब वह टी20 क्रिकेट में अपना जौहर दिखाएंगे। वह इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनसमिति की नजरों में आना चाहते हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए आखिरी बार नवंबर 2023 में खेला था।
Ishan smashing it! 🔥🔥🔥
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 15, 2025
Watch live here - https://t.co/wHZFeh2wLU
Ishan Kishan | #PlayWithFire pic.twitter.com/3Psy4Nunkk
वडोदरा हादसा: कौन है रक्षित चौरसिया? एक महीने पहले भी पुलिस स्टेशन के काटे चक्कर!
IML 2025: भारत को चैंपियन बनने के लिए चाहिए 149 रन, सचिन-युवराज तैयार!
भारत-पाक क्रिकेट टीम में कौन बेहतर? पीएम मोदी ने दिया दिलचस्प जवाब
प्रधानमंत्री मोदी का मजेदार जवाब! भारत-पाकिस्तान क्रिकेट पर कहा, परिणाम ही बताते हैं...
दानापुर की खुशबू बनेंगी डॉक्टर, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जगाई उम्मीद
क्या आप हिंदू हैं? तमिलनाडु में हिंदुओं को अल्लाहु अकबर कहने के लिए किया जा रहा है मजबूर: भाजपा का आरोप
लाल सागर में भीषण जंग! अमेरिकी जहाजों पर हूती विद्रोहियों का हमला, अमेरिकी फाइटर जेट उगल रहे आग
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी की तारीख आई सामने, नासा ने जारी किया कार्यक्रम
क्या AAP और BJP मिलकर बनाएंगी सरकार? सौरभ भारद्वाज ने अटकलों पर दिया जवाब
बलूचिस्तान में सैन्य बस पर हमला: बीएलए का दावा, 90 सैनिक मारे गए