देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मार्च के महीने में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर गर्मी बढ़ रही है, तो कहीं बारिश से ठंडक का एहसास हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है।
दिल्ली में आज मौसम में बदलाव की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने वाला है। 15 से 17 मार्च के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 40 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
राजस्थान में भी आज दोपहर बाद हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
बिहार में पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, आज मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कल कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 17 मार्च से मौसम में फिर बदलाव की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है। कुछ जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लू चलने के आसार हैं।
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। विभाग ने छह जिलों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अगले 5 दिनों तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। यात्रियों को प्रशासनिक और यातायात सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आने वाले कुछ दिनों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) March 14, 2025*
क्रिकेट सितारों पर चढ़ा होली का रंग, पंत और पूरन रंगों में डूबे!
देवा शरीफ में मुस्लिम समुदाय ने धूमधाम से मनाई होली, दिया एकता का संदेश
होली 2025: धधकते अंगारों पर चल संजू पंडा ने पार की होलिका, हजारों दर्शक बने साक्षी
होली 2025: नवंबर में फिर उड़ेगा गुलाल, चिराग पासवान का बड़ा ऐलान!
ट्रंप के फैसले से बंद हुआ भारत का पहला ट्रांसजेंडर क्लीनिक, HIV सहित कई रोगों का होता था सस्ता इलाज
IND vs PAK: क्या भारत शारजाह से भागा था? इंजमाम उल हक का गावस्कर पर पलटवार
वडोदरा: नशे में धुत आरोपी का दावा - एक और राउंड! , दुर्घटना में महिला की मौत
राकेश टिकैत की कार का एक्सीडेंट, सीट बेल्ट ने बचाई जान
IPL इतिहास के 5 सबसे तेज शतक: इस भारतीय बल्लेबाज ने रचा कीर्तिमान
46 साल बाद संभल में होली का जुलूस, रंगों से सराबोर हुए रास्ते!