होली 2025: धधकते अंगारों पर चल संजू पंडा ने पार की होलिका, हजारों दर्शक बने साक्षी
News Image

मथुरा के फालैन गांव में शुक्रवार सुबह होलिका दहन लीला संपन्न हुई। गुरुवार की शाम पांडा मेले का आयोजन हुआ। प्रहलाद कुंड के पास बने प्रहलाद मंदिर के समीप विशालकाय होलिका बनाई गई थी।

शुक्रवार सुबह करीब 4:20 बजे विधि विधान से होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई, जो देखते ही देखते धधकते अंगारों में बदल गई।

4:25 बजे, एक माह से तप पर बैठे संजू पंडा ने प्रह्लाद मंदिर पर तप के दौरान जल रही अखंड लौ पर हाथ रखा और शीतलता का अहसास होते ही प्रह्लाद कुंड में स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने सूर्य को अर्घ्य दिया।

कुछ ही देर में संजू पंडा धधकते अंगारों में प्रवेश कर गए और पूरी होलिका को सकुशल पार कर गए। हजारों लोग इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने। पूरा गांव जयकारों से गूंज उठा।

होलिका से सकुशल निकलने पर गांव के लोगों ने संजू पंडा को गोद में उठा लिया और भक्त प्रह्लाद के मंदिर ले गए। वहां संजू पंडा ने मंदिर में शीश नवाया और सभी गांव के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।

दूसरी ओर, होली पर शहर से लेकर देहात तक हर तिराहे-चौराहे पर देर रात्रि होलिका दहन किया गया।

गुरुवार रात्रि करीब 11:29 बजे जैसे ही होलिका दहन हुआ, वैसे ही होलिका माता, भक्त प्रहलाद, भगवान श्रीराम, बजरंग बली, राधारानी, बांकेबिहारी और यमुनाजी के जयकारे गूंज उठे।

लोगों ने घर-घर होलिका में भूने हुए जौ एक दूसरे को बांटकर आपसी गिले-शिकवे दूर किए। शहर में अनुमानित दो हजार स्थानों पर होलिका रखी गई थी।

गुरुवार दोपहर को महिलाओं ने विधिवत होलिका पूजन किया और अपने घरों से बनाकर लाई गूलरी होलिका माता को समर्पित कीं। महिलाओं ने होलिका माता और भक्त प्रह्लाद से अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

शाम पांच से छह बजे के बीच वर्षा शुरू हो गई। कहीं-कहीं ओले भी पड़े, जिससे खुले में रखीं होलिका के कंडे आदि भीगने लगे। लोगों ने तिरपाल आदि डालकर होलिका को भीगने से बचाया।

देर रात 11:29 बजे जैसे ही शुभ मुहूर्त की बेला आई, वैसे ही होलिका में अग्नि प्रज्जवलित की गई। लोगों ने होलिका की परिक्रमा करते हुए होलिका माता और भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए।

इसके बाद प्रज्जवलित होलिका से अग्नि लेकर लोगों ने अपने घरों में रखी होलिका का दहन किया। होलिका दहन में भूने गए जौ लोगों ने एक दूसरे को देकर गले मिले और गिले शिकवे दूर किए।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खेली जमकर होली, माला और गमछे से छाया देसी रंग

Story 1

होली पर जलगांव में बड़ा हादसा: ट्रेन ने ट्रक को 500 मीटर तक घसीटा!

Story 1

बिहार में होली की धूम: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई, की ये अपील

Story 1

11 हजार KM दूर, फिर भी न्यूजीलैंड के PM ने खेली हिन्दुओं संग होली, जीता सबका दिल!

Story 1

मल्टीबैगर स्टॉक: मार्केट गुरु ने बताया, अभी खरीदें VA Tech का शेयर!

Story 1

राजस्थान में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका

Story 1

होली पर सड़क पर दनादन: मारपीट का वीडियो वायरल

Story 1

जलगांव में भयानक हादसा: रेलवे फाटक तोड़कर घुसी ट्रक, अमरावती एक्सप्रेस ने 500 मीटर तक घसीटा!

Story 1

सिकंदर कभी हालत के आगे झुकता नहीं: बैसाखी के सहारे राहुल द्रविड़ पहुंचे RR कैंप, दिखाए फौलादी इरादे

Story 1

ट्रंप के बाद वेंस का ग्रीन कार्ड पर बयान: नई बहस शुरू!