महाराष्ट्र में रहना है तो... एयरटेल कर्मचारी का मराठी बोलने से इनकार, बीजेपी की नसीहत!
News Image

मुंबई के एक एयरटेल स्टोर में एक महिला कर्मचारी द्वारा मराठी में बात करने से इनकार करने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला कर्मचारी यह कहती हुई दिखाई दे रही है कि मैं मराठी में क्यों बोलूं? कहां लिखा है कि महाराष्ट्र में मराठी बोलनी जरूरी है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अज्ञात व्यक्ति महिला कर्मचारी से मराठी में बात करने का आग्रह कर रहा है. जवाब में महिला कहती है कि मराठी मेरे लिए अहम नहीं है. हम हिंदुस्तान में रहते हैं और कोई भी किसी भी भाषा का इस्तेमाल कर सकता है.

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य (MLC) चित्रा वाघ ने एयरटेल गैलरी की महिला कर्मचारी पर अहंकारी और असभ्य व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने टेलीकॉम कंपनी से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

चित्रा वाघ ने कंपनी से यह भी मांग की है कि आगे से हर गैलरी में काम करने वाले कर्मचारियों को मराठी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी को मराठी भाषा में दक्ष उम्मीदवारों को प्राथमिकता देकर भर्ती करनी चाहिए.

इस घटना ने महाराष्ट्र में भाषा के मुद्दे को फिर से उजागर कर दिया है. कई लोग महिला कर्मचारी के रवैये की आलोचना कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि राज्य में मराठी भाषा को सम्मान दिया जाए.

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

रोहित शर्मा का 2027 विश्व कप खेलने का सपना, यह कोच करेगा मदद!

Story 1

उबलते शोरबा में पेशाब करने पर रेस्तरां का वादा: ग्राहकों को मिलेगा 10 गुना मुआवजा

Story 1

धोनी ने लूटी महफिल: साक्षी पंत की शादी में नाच-गाना, गंभीर संग फोटो देख फैंस हुए हैरान

Story 1

पाकिस्तान का आरोप: ट्रेन हाईजैक के पीछे भारत का हाथ!

Story 1

होली की बधाई देना पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहनवाज दहानी को पड़ा भारी, मच गया बवाल!

Story 1

एसी कोच में चूहों का आतंक: यात्री ने वीडियो से खोली पोल, रेलवे ने दिया जवाब

Story 1

देहरादून में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज ने कुचले 4 मजदूर!

Story 1

आमिर के घर जमावड़ा: सलमान आगे से, शाहरुख पीछे के दरवाजे से, क्या है तीनों खान का राज?

Story 1

बीच सड़क पर बाघों का खूनी संघर्ष, देखकर दंग रह गए लोग!

Story 1

ऋषभ पंत के हमशक्ल! बहनोई को देख चौंके फैंस, वायरल हुई तस्वीर