शंघाई: चीन की प्रमुख रेस्तरां चेन हैडिलाओ ने अपने हजारों ग्राहकों को मुआवजा देने का निर्णय लिया है। यह फैसला हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो के बाद आया है, जिसमें एक ग्राहक को रेस्तरां के हॉटपॉट में पेशाब करते हुए दिखाया गया है।
यह घटना शंघाई के एक हैडिलाओ आउटलेट में हुई, जहां एक व्यक्ति टेबल पर खड़ा होकर उबलते शोरबा वाले हॉटपॉट में पेशाब कर रहा था। वीडियो में एक दूसरा व्यक्ति भी इस घिनौने कृत्य में शामिल प्रतीत हो रहा है।
हैडिलाओ ने इस घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और कहा है कि वह इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। कंपनी ने बताया कि 24 फरवरी की सुबह, शंघाई के बंड स्थित हैडिलाओ शाखा के एक निजी कमरे में लंच करने के बाद दो लोगों ने ऐसा किया। रेस्तरां प्रबंधन ने स्वीकार किया कि उनके कर्मचारियों को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया था, जिसके कारण वे घटनास्थल पर किसी भी असमान्यता का पता लगाने या भोजन के वातावरण की सुरक्षा को बनाए रखने में असमर्थ थे।
कंपनी ने घोषणा की है कि वह 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच के 4,100 ऑर्डरों में शामिल किसी भी ग्राहक को मुआवजा देगी। यह मुआवजा 10 गुना एकमुश्त राशि तक हो सकता है।
शंघाई पुलिस ने पुष्टि की है कि इस घटना के सिलसिले में 17 वर्षीय दो किशोरों को हिरासत में लिया गया है।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हैडिलाओ के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। यूजर्स कंपनी की आलोचना कर रहे हैं कि उसने घटना के बाद इतने दिनों तक चुप्पी क्यों साधे रखी और कोई बयान जारी नहीं किया। हैडिलाओ अपनी सेवा और मेनू के लिए लोकप्रिय है, खासकर इसका शोरबा। कंपनी ने चीन के बाहर भी अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है, जिसमें अमेरिका, जापान और यूके शामिल हैं।
Two boys have been detained by Shanghai police for allegedly urinating into a hotpot at an outlet of famous restaurant #Haidilao, police officers announced on Saturday.
— Shanghai Daily (@shanghaidaily) March 8, 2025
In the video, the man also laughed and said that the restaurant, Haidilao, China s hotpot chain, had launched a… pic.twitter.com/WeT0QSliDH
पाकिस्तान में 50 घंटे में दूसरा हमला: मिलिट्री बेस पर आत्मघाती विस्फोट, कई हताहत
जिसे रंग से परहेज है, वो देश छोड़ दे : मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान
38 साल पुराने रिलायंस शेयर ने पलटी किस्मत, चंडीगढ़ के ड्राइवर को मिली 12 लाख की लॉटरी
मेट्रो में मूंगफली खाकर छिलके फेंकने वाला शख्स, वीडियो हुआ वायरल
होली से पहले जामा मस्जिद तिरपाल से ढकी: क्या है वजह और अबू आजमी ने क्या कहा?
भंगेड़ी! भांग पीकर विधानसभा जाते हैं नीतीश कुमार, राबड़ी देवी का तीखा हमला
खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला नाकाम, अमेरिका में आग, इटली में भूकंप, श्रीलंका को भारत की मदद
बंद AC से आ रही थी अजीबोगरीब आवाजें, खोला तो कांप उठा कलेजा, अंदर मंडरा रहा था सांपों का झुंड
इन्हें परमाणु बम खिला दो... पाकिस्तान में इफ्तार के खाने पर मची लूट!
होली पर भारी बारिश का अलर्ट! जानिए उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम