पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन विधान परिषद् में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई।
राबड़ी देवी ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुरंत खड़े हो गए और राजद के शासनकाल की याद दिलाने लगे।
राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल महिलाओं का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कान में कुछ लोग फुसफुसाते हैं, जिसके बाद वे अपमान करने लगते हैं।
सदन के बाहर भी राबड़ी देवी चुप नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं। वे भांग पीकर विधानसभा आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को यह देखना चाहिए कि जब वे सत्ता में थीं तो उन्होंने कैसा काम किया।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में पता नहीं कैसे सरकार चल रही है। राज्य एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में है जो अचेत अवस्था में है। उनकी हालत ठीक नहीं है।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के उस बयान पर भी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने किस-किस को मुख्यमंत्री बनाया। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी ने भी कई लोगों को बनाया और लालू जी और नीतीश कुमार के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। तेजस्वी यादव ने याद दिलाया कि नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री लालू जी ने ही बनाया था।
*#WATCH | पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा, नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं। वह महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं, वे हमारा अपमान करते हैं... उन्हें देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया... उनके आस-पास… pic.twitter.com/dPK4ajKFoE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2025
रौला है बॉस: संभल में अनुज चौधरी की अगुवाई में फ्लैग मार्च, वीडियो वायरल
ऋषभ पंत के हमशक्ल! बहनोई को देख चौंके फैंस, वायरल हुई तस्वीर
बुर्के वाली सफिया काटती थी गाय, पुलिस पर गोली चलाने वाला शौहर करता था सप्लाई!
दिल्ली: ओखला फेज-1 के गोदाम में भीषण आग, 24 दमकल गाड़ियां मौके पर!
रंग पड़े तो लड़ें नहीं: अबू आजमी की होली पर मुसलमानों से अपील, हिंदुओं को सलाह
सिकंदर कभी हालत के आगे झुकता नहीं: बैसाखी के सहारे राहुल द्रविड़ पहुंचे RR कैंप, दिखाए फौलादी इरादे
रील्स के लिए लड़कियों का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, बीच बाजार में मिली सीख!
बच्चों की शिक्षा में कमी देख हेडमास्टर ने खुद को दी सजा, लगाए उठक-बैठक
WPL 2025: मुंबई इंडियंस की धांसू जीत, गुजरात जायंट्स को 47 रनों से रौंदकर फाइनल में!
हड्डी टूटे तो टूटे, पर नवाबी न घटे: स्कूटी स्टंटबाजों का हुआ बुरा हाल!