ऋषभ पंत के हमशक्ल! बहनोई को देख चौंके फैंस, वायरल हुई तस्वीर
News Image

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी मसूरी में धूमधाम से हुई। शादी के रस्म-रिवाज मंगलवार और बुधवार को संपन्न हुए, जिसमें क्रिकेट जगत के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए।

लेकिन शादी से आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह तस्वीर ऋषभ पंत के बहनोई अंकित की है, जिन्हें देखकर फैंस हैरान हैं क्योंकि वे बिल्कुल ऋषभ पंत की तरह ही दिखते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि पंत के बहनोई हूबहू उनकी तरह लग रहे हैं। यह संयोग ही है कि किसी दूसरे घर का लड़का, जिसका रिश्ता आपके यहां जुड़ रहा है, वह बिल्कुल आपके जैसा हो।

ऋषभ पंत की बहन की शादी में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नाम शामिल हुए। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना जैसे दिग्गजों ने शादी में शिरकत की। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें धोनी और रैना डांस करते और गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।

साक्षी पंत की सगाई अंकित चौधरी से जनवरी 2024 में हुई थी। दोनों पिछले 9 सालों से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। अंकित पेशे से बिजनेसमैन हैं, जबकि साक्षी ने यूके से पढ़ाई की है। वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। शादी की वीडियो और तस्वीरों में साक्षी और अंकित एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं… 2005 में पैदा हुए थे? राबड़ी देवी के बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल!

Story 1

खाने की औकात नहीं, चली है OLA में बैठने... पेमेंट को लेकर कैब ड्राइवर और महिला के बीच ज़ोरदार बहस, वीडियो वायरल

Story 1

वायरल वीडियो: पत्नी को मुफ्त AC में सफर कराने के लिए सिपाही ने खुद को बताया स्टेशन का मालिक , टीटी ने दिखाई औकात!

Story 1

राहुल द्रविड़ का जुनून: बैसाखी के सहारे राजस्थान रॉयल्स को कोचिंग!

Story 1

न्यूजीलैंड दौरे से पहले पाकिस्तान टीम को मिली राहत, बैटिंग कोच मोहम्मद यूसुफ टीम के साथ जाएंगे!

Story 1

ICC ने दिखाया आईना, चैंपियंस ट्रॉफी में हार पर अकमल ने पाकिस्तान टीम को लताड़ा

Story 1

क्या झूठ बोल रही पाकिस्तानी सेना? बलूच आर्मी का दावा - मारे 50 से ज्यादा जवान, खुद लोगों ने खोली पोल!

Story 1

बलूच मानवाधिकार परिषद की पाकिस्तान को खुली धमकी: ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी, हमारा समर्थन करे भारत

Story 1

32 घंटे, 425 बंधक, 100 लाशें: पाकिस्तान में ट्रेन हाइजैक की डरावनी कहानी

Story 1

अरे! हवा में लटके पुजारी जी के साथ हुआ हादसा, वीडियो वायरल!