बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं, और राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं… रोज महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।
राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे भांग पीकर विधानसभा आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें वे भी शामिल हैं। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को याद दिलाया कि जब वे सत्ता में थीं, तो उन्होंने कैसा काम किया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नीतीश कुमार वही बोलते हैं जो उनके आसपास के लोग कहते हैं।
राबड़ी देवी के इस बयान के बाद बिहार विधानसभा में भारी हंगामा हुआ। आरजेडी विधायकों ने सदन से वॉकआउट करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने राबड़ी देवी समेत बिहार की सभी महिलाओं का अपमान किया है।
दरअसल, विवाद की शुरुआत 7 मार्च को हुई थी, जब नीतीश कुमार ने विधानसभा में आरजेडी पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने आरजेडी की एक महिला विधायक पर भड़कते हुए कहा था कि आप उस पार्टी में हैं जिनके हसबैंड टूटने लगे तो महिला को बना दिया। नीतीश ने यह भी कहा था कि उन्होंने महिलाओं के लिए बेहतर काम किया है।
#WATCH Patna | Former Bihar Chief Minister and RJD leader Rabri Devi says, Nitish Kumar consumes bhaang and comes to the Assembly. He disrespects the women, including me... He should see the kind of work we did when we were in power... What the people around him say, he speaks… https://t.co/9TrHl3ub3l pic.twitter.com/VYZ48uBYDn
— ANI (@ANI) March 12, 2025
गौरव खन्ना बने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर!
मॉरिशस भारत के लिए क्यों है इतना महत्वपूर्ण? जानिए 5 खास बातें
पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक: ट्रेन में लगी आग, धुएं से ढका आसमान!
फेयरवेल स्पीच के बाद ट्रूडो ने उठाई कुर्सी, तस्वीर हुई वायरल
होली में भंग! 12 से 15 मार्च तक भारी बारिश, आंधी और बर्फबारी की चेतावनी
होली की बधाई देना पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहनवाज दहानी को पड़ा भारी, मच गया बवाल!
IIMT विश्वविद्यालय में नमाज़ पर बवाल: हनुमान चालीसा पर मुक़दमा, तो इस पर क्यों नहीं?
ट्रेन हाईजैक: भारत का हाथ! अफगानिस्तान से ऑपरेशन, हर यात्री के साथ बम बांधे विद्रोही!
कनिमोझी बनाम प्रधान: हिंदी को लेकर संसद में घमासान, क्या है पूरा विवाद?
जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों का खुलासा: BLA ने कहा, आपसे कोई दुश्मनी नहीं, खुद रिहा किया