प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे मॉरिशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। मॉरीशस में उनका भव्य स्वागत हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मॉरीशस भारत के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
भारत और मॉरीशस के बीच लगभग 48,000 करोड़ रुपये का द्विपक्षीय व्यापार होता है। 2022-23 के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने मॉरीशस को 4,000 करोड़ रुपये का निर्यात किया और मॉरीशस से 800 करोड़ रुपये का आयात किया। 2005 के बाद से दोनों देशों के बीच व्यापार में 132% की वृद्धि हुई है।
मॉरीशस हिंद महासागर में एक रणनीतिक स्थान पर स्थित है, जो इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में भारत की मदद कर सकता है। दोनों देश व्हाइट-शिपिंग जानकारी साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर सकते हैं, जिससे वाणिज्यिक और गैर-सैन्य जहाजों की जानकारी साझा की जाएगी और समुद्री सुरक्षा बढ़ेगी।
ब्रिटेन और मॉरीशस के बीच चागोस द्वीप को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले 50 वर्षों से दोनों देश इस द्वीप पर अपना दावा कर रहे हैं, और भारत इस मामले में मॉरीशस के साथ खड़ा है। 60 द्वीपों से बने चागोस द्वीप के एक हिस्से पर अमेरिका और ब्रिटेन का साझा सैन्य बेस भी मौजूद है।
हिंद महासागर में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए भारत ने 2015 में सुरक्षा और विकास सभी के लिए क्षेत्र में (सागर) परियोजना शुरू की थी, जिसमें मॉरीशस भी शामिल है। भारत ने अगालेगा द्वीप पर सैन्य बेस का बुनियादी ढांचा तैयार किया है, जो मॉरीशस के करीब है। यहां से भारत चीनी जहाजों और पनडुब्बियों पर नजर रख सकता है।
मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है। मॉरीशस की कुल आबादी में 52% हिंदू हैं, जिनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के हैं। इसलिए मॉरीशस को मिनी इंडिया भी कहा जाता है। 2 नवंबर 1834 को एटलस जहाज भारत से मॉरीशस के लिए रवाना हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी मजदूर थे। इसी दिन की याद में मॉरीशस में आज भी 2 नवंबर को अप्रवासी दिवस मनाया जाता है।
Landed in Mauritius. I am grateful to my friend, PM Dr. Navinchandra Ramgoolam, for the special gesture of welcoming me at the airport. This visit is a wonderful opportunity to engage with a valued friend and explore new avenues for collaboration in various sectors.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 11, 2025
Today, I… pic.twitter.com/Vv2BJNswbT
नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं… 2005 में पैदा हुए थे? राबड़ी देवी के बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल!
IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को झटका, हेड कोच राहुल द्रविड़ हुए चोटिल
पाकिस्तान का आरोप: बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण, भारत जिम्मेदार!
बलूच लिबरेशन आर्मी का ऐलान- पाकिस्तान और चीन के खिलाफ सीधी जंग, ट्रेन हाईजैक!
जाफर एक्सप्रेस पर हमला: बलूचिस्तान में सुरंग में फंसी ट्रेन, बंधक संकट गहराया
CM बनने के बाद आडवाणी से रेखा गुप्ता की मुलाकात, क्या रहे मायने?
मॉरीशस में PM मोदी का भोजपुरी में स्वागत, कहा - गहिरा सांस्कृतिक जुड़ाव
शुभमन गिल बने फरवरी माह के प्लेयर ऑफ द मंथ , स्टीव स्मिथ और ग्लेन फिलिप्स को पछाड़ा!
इंजीनियरिंग छात्रा आत्महत्या: स्पा मैनेजर से संबंध और देह व्यापार का खुलासा!
कुत्तों से मुठभेड़ में मगरमच्छ का जलवा, वीडियो देख दंग रह गए लोग