ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत 12 मार्च को शादी के बंधन में बंध गईं। होली से पहले मसूरी में हुए रंगारंग कार्यक्रम में क्रिकेट जगत के कई सितारे शामिल हुए, जिनमें एमएस धोनी आकर्षण का केंद्र रहे।
धोनी ने न केवल डांस किया और गाना गाया, बल्कि उनकी गौतम गंभीर के साथ एक ही फ्रेम में तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
दुबई से लौटने के बाद ऋषभ पंत अपनी बहन की शादी में व्यस्त हो गए थे। इस मौके पर एमएस धोनी, सुरेश रैना, पृथ्वी शॉ जैसे कई जाने-माने क्रिकेटर मौजूद थे। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी शादी में शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में ऋषभ पंत, एमएस धोनी और गौतम गंभीर एक साथ दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के हेड कोच बनने से पहले गौतम गंभीर कई बार 2011 वर्ल्ड कप को लेकर धोनी पर तंज कसते नजर आए थे। वर्ल्ड कप में धोनी और गंभीर दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन धोनी को ज्यादा श्रेय मिलने पर गंभीर की आपत्ति थी। हालांकि, धोनी ने कभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
इससे पहले आईपीएल में भी धोनी और गंभीर के हाथ मिलाने का वीडियो वायरल हुआ था।
साक्षी पंत की शादी में एमएस धोनी ने जमकर मस्ती की। पत्नी साक्षी धोनी भी उनके साथ थीं। धोनी का दमादम मस्त कलंदर गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा, वह पंत के साथ गाना गाते हुए भी नजर आए। सुरेश रैना के साथ भी धोनी ने डांस फ्लोर पर धमाल मचाया।
Ms Dhoni Sing The Song What a Morning Start Today 😍#WhistlePodu #CSK #IPL2025 pic.twitter.com/JAic7HHPB4
— Cricholic (@Cricholic340626) March 13, 2025
चैंपियंस ट्रॉफी: किसकी बदौलत भारत ने जीता खिताब? कार्तिक ने खोला राज!
किसानों की फसल बचाने के लिए मुख्यमंत्री के ठोस निर्देश: जंगली जानवरों से मिलेगी राहत
पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत, पुलिस ने एक अपराधी को दबोचा!
पापा की परी की रील बनाने की कोशिश, कुत्तों ने दौड़ाया, हुई फजीहत
मनोज तिवारी ने होली पर कार्यकर्ताओं संग गाया, 2025 की होली स्पेशल है भाई रे!
राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप: भांग पीकर विधानसभा आते हैं, महिलाओं का अपमान करते हैं!
गुजरात: नशे में धुत ड्राइवर ने मचाया कोहराम, स्कूटी सवार महिला की मौत
होली पर रंग पड़ जाए तो झगड़ा न करें: अबू आजमी की मुस्लिम भाइयों से अपील
होली पर सचिन, युवराज का धमाका! ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंडिया मास्टर्स फाइनल में
होली पर कांपी धरती: लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके