पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के नौवें दिन सदन में भारी हंगामा हुआ। विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस देखने को मिली।
राबड़ी देवी ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुरंत खड़े हो गए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासनकाल की याद दिलाने लगे।
राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोई उनके कान में कुछ कह देता है, जिसके बाद वे अपमान करने लगते हैं।
सदन के बाहर भी राबड़ी देवी शांत नहीं रहीं। उन्होंने नीतीश कुमार को भंगेड़ी बताया और आरोप लगाया कि वे भांग पीकर विधानसभा आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें वे (राबड़ी देवी) भी शामिल हैं। उन्होंने नीतीश कुमार को याद दिलाया कि जब वे सत्ता में थीं, तो उन्होंने कैसा काम किया था।
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की स्थिति को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में पता नहीं कैसे सरकार चल रही है। राज्य एक ऐसे व्यक्ति के हाथों में है जो अचेत अवस्था में है और उनकी हालत ठीक नहीं है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने किसके पति को बनाया । तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी ने कई लोगों को बनाया है और लालू जी और नीतीश कुमार के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती। उन्होंने याद दिलाया कि नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री लालू जी ने ही बनाया था।
*#WATCH | पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा, नीतीश कुमार भांग पीकर विधानसभा आते हैं। वह महिलाओं का अपमान करते हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं, वे हमारा अपमान करते हैं... उन्हें देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे तो हमने किस तरह का काम किया... उनके आस-पास… pic.twitter.com/dPK4ajKFoE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2025
रामदास अठावले का बड़ा बयान: औरंगजेब की कब्र को हटाने की जरूरत नहीं!
एक देश, दो त्योहार: हैदराबाद में होली पर पाबंदी, यूपी में छूट!
अहमदाबाद में दो गुटों में हिंसक झड़प, गाड़ियां जला डालीं!
गुलाल लगाने से इनकार करने पर छात्र की निर्मम हत्या, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
जाफर एक्सप्रेस हाईजैक: आतंक का अड्डा कहां है, दुनिया जानती है - भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
होली 2025: भारत में 24 कैरेट वाली गोल्डन गुझिया की धूम, कीमत सुनकर भूल जाएंगे ज्वेलरी का दाम!
तेलंगाना में कॉन्ग्रेस सरकार पर लगा तुष्टिकरण का आरोप, होली पर पुलिस का फरमान विवादों में
अभिषेक बच्चन की बी हैप्पी पर दर्शकों की उमड़ी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार
सिकंदर: टूटी पसली और भयंकर दर्द के बावजूद सलमान खान ने बम-बम भोले से मचाया धमाल
होली पर वायरल वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी!