शशि थरूर की वाम और दक्षिणपंथी दलों से बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर थरूर ऐसा क्यों कर रहे हैं?
पहले भारत सरकार की नीतियों की सराहना और मंत्री पीयूष गोयल के साथ तस्वीर साझा करना, फिर केरल सरकार की तारीफ और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के साथ तस्वीर साझा करना, थरूर को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है।
कांग्रेस नेता थरूर की लेफ्ट और राइट की तरफ बढ़ते रुझान का असली कारण क्या है, यह अभी भी एक सवाल बना हुआ है। सभी कांग्रेस नेता अब थरूर की ओर देख रहे हैं।
हाल ही में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के साथ शशि थरूर की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
थरूर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें बताया गया था कि केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर और राज्य के सभी सांसद एक रात्रि भोज में शामिल हुए थे।
राजनीतिक मतभेदों से परे सभी सांसदों का एक साथ आना आश्चर्यजनक था। थरूर ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी साझा की, जिस पर कई सवाल उठ रहे हैं।
खबर है कि थरूर कांग्रेस नेतृत्व से नाराज हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने मोदी सरकार में मंत्री पीयूष गोयल के साथ भी तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था।
केरल में मई 2026 से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं। केरल में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। यही वजह है कि थरूर दिल्ली के बजाय केरल की राजनीति में अधिक रुचि ले रहे हैं।
जानकारों का मानना है कि थरूर खुद को केरल में कांग्रेस का चेहरा घोषित कराना चाहते हैं। वहीं, केसी वेणुगोपाल गुट राहुल गांधी के साथ अपनी नजदीकी बढ़ा रहा है, जिससे थरूर असहज महसूस कर रहे हैं।
थरूर लेफ्ट-राइट का खेल खेलकर शीर्ष नेतृत्व पर दबाव बढ़ा रहे हैं, ताकि उनकी मांगें मान ली जाएं। हालांकि, समीकरण उनके पक्ष में जाता नहीं दिख रहा है, इसलिए उनके प्रयास जारी हैं।
यह सब फिलहाल कयासों के आधार पर कहा जा रहा है। सच्चाई क्या है, यह थरूर ही बता सकते हैं। ताकि स्थिति स्पष्ट हो और अटकलों पर विराम लगे।
Greatly appreciate the gesture of @KeralaGovernor Rajendra Arlekar in hosting all Kerala MPs to a dinner discussion last night on the problems being faced by the state and the need for collective action. @CMOKerala @pinarayivijayan also attended and spoke briefly. This unusual… pic.twitter.com/zasV4brMhv
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 12, 2025
तमिलनाडु बजट: रुपये के प्रतीक में बदलाव, मुख्यमंत्री स्टालिन ने जारी किया वीडियो
पानी मांगने के बहाने घर में घुसा चोर, महिला की चीख सुनकर कांप उठेंगे आप!
WPL 2025: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स आज एलिमिनेटर में, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने का मौका!
राहुल द्रविड़ का जुनून: बैसाखी के सहारे राजस्थान रॉयल्स को कोचिंग!
यूपी में झमाझम बारिश! गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद!
फ्लैट के साइज़ का बाथरूम! 40 लाख का बाथटब, 500 करोड़ में बना जगन रेड्डी का आलीशान महल
पंत की बहन की शादी में धोनी ने जमाया रंग, गंभीर संग दिखी यारी, रैना का डांस वायरल!
साउथ बिहार एक्सप्रेस के 2AC कोच में चूहों का आतंक, यात्री हैरान!
मेरी पहचान भगवा है और एक दिन पूरी दुनिया इसे धारण करेगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
स्टालिन सरकार का बड़ा फैसला: बजट में रुपये चिन्ह हटाया, भाषा विवाद गहराया