फ्लैट के साइज़ का बाथरूम! 40 लाख का बाथटब, 500 करोड़ में बना जगन रेड्डी का आलीशान महल
News Image

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के विशाखापत्तनम स्थित रुशिकोंडा हिल पैलेस के दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं।

राज्य में सरकार बदलते ही जगन मोहन रेड्डी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने जगन मोहन पर 500 करोड़ रुपये खर्च करके महल बनवाने का आरोप लगाया था।

यह महल गुपचुप तरीके से बनवाया गया था। विशाखापत्तनम में व्यापक बैरिकेड्स लगाकर एक पहाड़ी की चोटी पर इसका निर्माण किया गया।

टीडीपी का दावा है कि रुशिकोंडा हिल पर स्थित यह संपत्ति जगन रेड्डी के लिए एक कैंप ऑफिस के रूप में काम करने के लिए थी, जिन्होंने पहले विजाग को आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित किया था।

जगन सरकार के पास अमरावती से राजधानी शिफ्ट करने की परमिशन नहीं थी। इसलिए उन्होंने पर्यटन विभाग के नाम पर इस आलीशान बिल्डिंग का निर्माण करवाया।

रुशिकोंडा पैलेस समुद्र के ठीक सामने लगभग 9.88 एकड़ में फैला हुआ है। जगन के मुख्यमंत्री रहते बने 7 लग्जरी बिल्डिंग में से 3 खासतौर पर रेजिडेंशियल बिल्डिंग हैं। इनमें 12 बेडरूम हैं।

हर बेडरूम में अटैच शानदार लग्जरी वॉशरूम भी है। हाई क्वालिटी फर्निशिंग, साजो-सामान, चमचमाते झूमर, बाथटब और फ्लोर वर्क पर खूब खर्चा किया गया।

एक-एक बाथरूम अधिकतम 430 वर्ग फुट में बनाया गया है। अकेले बाथटब की कीमत 40 लाख रुपये है।

इस बिल्डिंग के इंटीरियर के डेकोरेशन के लिए ही सामान और फर्नीचर पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च किए गए। सड़कों, नहरों और पार्कों के विकास पर अलग से 50 करोड़ का खर्च आया।

बिल्डिंग के बाहर भी शानदार लैंडस्केपिंग की गई है। इस खास पार्क में 2 से 3 तरह के वॉकवे बनाए गए हैं।

आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से रुशिकोंडा हिल्स पर विकसित की जाने वाली एक पर्यटन परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा मई 2021 में CRZ यानी तटीय नियामक क्षेत्र की मंजूरी दी गई थी।

टीडीपी का कहना है कि जगन मोहन रेड्डी ने इसे खास तौर से अपने कैंप ऑफिस के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला किया था। बिल्डिंग के निर्माण के लिए राज्य के खजाने के 500 करोड़ रुपये इस्तेमाल किए गए। हाईकोर्ट में इस प्रोजेक्ट को चुनौती भी दी गई थी। हाईकोर्ट की एक्सपर्ट कमिटि ने खुद इस प्रोजेक्ट में कई उल्लंघन पाए। हालांकि, निर्माण पर तब रोक नहीं लगाई गई थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या आप इस तस्वीर में छिपी मछली ढूंढ सकते हैं? 99% लोग हुए नाकाम

Story 1

संभल सत्य है: मैं योगी हूं, हर धर्म का सम्मान करता हूं - सीएम योगी का लखनऊ में गर्जन

Story 1

होली 2025: भारत में 24 कैरेट वाली गोल्डन गुझिया की धूम, कीमत सुनकर भूल जाएंगे ज्वेलरी का दाम!

Story 1

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज: स्पिनरों का बोलबाला!

Story 1

मोजे में क्या जादू! मीटिंग में ट्रंप की उपराष्ट्रपति के पैरों पर अटकी निगाहें

Story 1

सोने से सजी गुजिया: गोंडा में 50,000 रुपये किलो की मिठाई का जलवा!

Story 1

क्या इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे रोहित शर्मा? बड़ा अपडेट!

Story 1

साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोच में चूहों का आतंक, यात्री ने वीडियो शेयर कर मचाया बवाल!

Story 1

बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक: कौन है गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर अल्लाह नजर बलूच?

Story 1

वहाब रियाज का नाटकीय यू-टर्न: संन्यास लिया, फिर पलटे, फिर पलटे!