साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोच में चूहों का आतंक, यात्री ने वीडियो शेयर कर मचाया बवाल!
News Image

ट्रेन को देश की लाइफलाइन माना जाता है, जिसमें रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। भारतीय रेलवे यात्रियों को कोच के अनुसार सुविधाएं प्रदान करता है।

यात्री ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच में यात्रा करते हैं। थर्ड, सेकंड या फर्स्ट एसी की टिकट बुक करने पर बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन कई बार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हाल ही में साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोच में चूहे रेंगते हुए नजर आए। एक यात्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी।

प्रशांत कुमार नामक एक यूजर ने X पर साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोच का वीडियो शेयर किया, जिसमें चूहे रेंग रहे थे। उन्होंने IRCTC, रेल मंत्री और रेल मंत्रालय को भी टैग किया।

प्रशांत ने लिखा, पीएनआर 6649339230, ट्रेन 13288, कोच A1 में कई चूहे, चूहे सीटों और सामान पर चढ़ रहे हैं। क्या यही वजह है कि मैंने AC 2 क्लास के लिए इतना पैसा चुकाया?

वीडियो शेयर होने के बाद से सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

राम प्रसाद नामक एक यूजर ने लिखा, मैंने पिछले हफ्ते SMVT भुवनेश्वर हमसफर ट्रेन में यात्रा की थी। वहां भी चूहे थे, मैंने कोच अटेंडेंट से शिकायत भी की, लेकिन उसने कहा वो तो हमेशा रहते हैं, क्या करें?

यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई है। पहले भी ट्रेन के खाने, एसी कोच में मिलने वाले कंबल को लेकर शिकायतें आती रही हैं। यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी गंदे बाथरूम की वजह से होती है, जिसकी शिकायत लोग अक्सर सोशल मीडिया पर करते रहते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ये सिर्फ भारत कर सकता है: रोहित की सेना से हार के बाद सैंटनर बने टीम इंडिया के मुरीद

Story 1

बैसाखी पर राहुल द्रविड़: IPL से पहले फौलादी हौसले दिखा मैदान पर, टीम को चैंपियन बनाने की जिद!

Story 1

पाकिस्तान का आरोप: ट्रेन हाईजैक के पीछे भारत का हाथ!

Story 1

ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी और रैना ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल!

Story 1

शाहिद अफरीदी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालते थे, भेदभाव के कारण बर्बाद हुआ करियर: दानिश कनेरिया

Story 1

मजदूर का कमाल: सीमेंट उतारने के लिए लगाया गजब का जुगाड़!

Story 1

क्या अमिताभ बच्चन को केबीसी से रिप्लेस करना आसान है? शाहरुख खान बनेंगे नए होस्ट!

Story 1

बलूच मानवाधिकार परिषद की पाकिस्तान को खुली धमकी: ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी, हमारा समर्थन करे भारत

Story 1

यूक्रेन युद्धविराम समझौता तैयार! ट्रंप की सीधी धमकी - पुतिन मानें वरना अमेरिका करेगा बर्बाद

Story 1

नाम भी नहीं लेना चाहता... वसीम अकरम का फूटा गुस्सा, काबिलियत पर उठे सवाल