सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद भवन में होली का रंग जमाया। उन्होंने भाजपा सांसद जगदंबिका पाल सहित कई अन्य सांसदों को गुलाल लगाया।
अन्य सांसदों ने भी प्रिया के साथ मिलकर होली का आनंद लिया। संसद परिसर में होली का माहौल देखते ही बन रहा था।
प्रिया सरोज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संसद में होली मनाने का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्हें सपा सांसद आनंद भदौरिया और अन्य सांसदों के साथ गुलाल खेलते हुए देखा जा सकता है।
गुलाल खेलने के बाद, प्रिया सरोज ने रंग बरसे गाना गाया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि पानी बर्बाद न करें और जमकर होली खेलें।
प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं।
संसद की कार्यवाही 17 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
इस वर्ष होली 14 मार्च को है और इसी दिन जुमे की नमाज भी है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
होली और नमाज को लेकर कई स्थानों पर अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इन राज्यों में प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
Celebrated Holi at Parliament with the Honorable MP s pic.twitter.com/WpGn1vyuXB
— Priya Saroj (@PriyaSarojMP) March 12, 2025
क्या झूठ बोल रही पाकिस्तानी सेना? बलूच आर्मी का दावा - मारे 50 से ज्यादा जवान, खुद लोगों ने खोली पोल!
191 साल पहले मजदूर बनकर गए 36 बिहारी, कैसे बसाया मॉरीशस देश?
थाला का अनोखा अंदाज़: ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी का ज़बरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर मची धूम!
मेट्रो में मूंगफली खाकर कचरा फैलाता शख्स, वीडियो वायरल!
रौला है बॉस: संभल में अनुज चौधरी की अगुवाई में फ्लैग मार्च, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
जड्डू: नाम नहीं, ब्रांड! पुष्पा स्टाइल में रविंद्र जडेजा की धमाकेदार IPL एंट्री
उबलते शोरबा में पेशाब करने पर रेस्तरां का वादा: ग्राहकों को मिलेगा 10 गुना मुआवजा
वनडे टीम में वापसी का इंतजार कर रहा ये भारतीय दिग्गज, करना होगा और इंतजार!
यूपी में झमाझम बारिश! गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद!