IPL 2025 का रोमांच 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों और खिलाड़ियों के बारे में अपडेट साझा कर रही हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविंद्र जडेजा का एक विशेष वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में जडेजा, अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के अंदाज में एंट्री करते दिख रहे हैं।
जडेजा, कार से उतरते हैं और अपनी मूंछों पर हाथ फेरते हुए कहते हैं, जड्डू सिर्फ नाम नहीं, जड्डू मतलब ब्रांड। वीडियो में फिल्म पुष्पा का संगीत भी जोड़ा गया है, जिससे यह और भी आकर्षक लग रहा है।
CSK का पहला मैच 23 मार्च को शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस के साथ है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए CSK के खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए हैं। एमएस धोनी और आर अश्विन पहले ही टीम से जुड़ चुके हैं और जडेजा भी अब चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर टीम में शामिल हो गए हैं।
रविंद्र जडेजा CSK के एक महत्वपूर्ण ऑलराउंडर हैं, जो अपनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण से टीम में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। जडेजा 2008 से IPL खेल रहे हैं। 2012 में वे CSK से जुड़े और 2015 तक खेले। दो सीजन गुजरात लायंस के लिए खेलने के बाद, 2018 में वे फिर से CSK में शामिल हो गए और तब से इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने IPL में कुल 240 मैच खेले हैं, जिसमें 160 विकेट लिए हैं और 2959 रन बनाए हैं।
Setting your screens on WILDFIRE! ⚔️🔥#Thalapathy #DenComing 🦁💛 @imjadeja pic.twitter.com/DK5xvNn7M6
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 11, 2025
गोंडा की गोल्डन गुजिया : कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!
होली-रमजान विवाद: विज बोले हिंदुओं का देश है, बर्दाश्त करें , योगी के मंत्री बोले भारत छोड़ दें
पूरी दुनिया पहनेगी भगवा: योगी का मथुरा से बड़ा ऐलान, कट्टरपंथियों में मची खलबली!
आईपीएल 2025: अय्यर की जगह रहाणे क्यों बने KKR के कप्तान, हुआ बड़ा खुलासा!
जवान ने खोली पोल: ट्रेन हाईजैक में 50 से 60 सैनिकों की मौत!
उड़ते हवाईजहाज में महिला ने सुलगाई सिगरेट, रोकने पर विमान में लगाने लगी आग!
फाइनल में जगह बनाने के लिए आज भारत और ऑस्ट्रेलिया में महामुकाबला!
इंग्लैंड दौरे से पहले भारत को मिली राहत, घातक गेंदबाज 4 महीने के लिए बाहर!
क्या झूठ बोल रही पाकिस्तानी सेना? बलूच आर्मी का दावा - मारे 50 से ज्यादा जवान, खुद लोगों ने खोली पोल!
ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी का जलवा, पत्नी संग गाया गाना, गंभीर भी पहुंचे