होली से पहले संभल की जामा मस्जिद तिरपाल से ढकी गई
News Image

संभल: होली के पर्व को शांति और सद्भाव से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर रंग की छींटे न पड़ें।

बुधवार को संभल की जामा मस्जिद के पीछे के हिस्से को तिरपाल से ढक दिया गया। अन्य मस्जिदों को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है।

होली के दिन निकलने वाले चौपाई जुलूस के मार्ग पर स्थित धार्मिक स्थलों को सुरक्षित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है।

जुलूस मार्ग पर आने वाली लगभग 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढका जा रहा है। मस्जिदों की दीवारों और सीढ़ियों को पूरी तरह से कवर किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह के विवाद से बचा जा सके।

पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि गुरुवार तक सभी मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का कार्य पूरा कर लिया जाए।

एएसपी श्रीश्चंद ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस बार भी प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है और गुरुवार तक सभी मस्जिदों को तिरपाल से ढकने का काम पूरा हो जाएगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बेंगलुरु का ट्रैफिक जाम: इंफोसिस के पूर्व कर्मचारी ने बताया चार जाम यात्रा !

Story 1

बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस को कैसे हाईजैक किया? पहला वीडियो आया सामने

Story 1

पाकिस्तान में ट्रेन का अपहरण: बलूच विद्रोहियों ने कैसे किया पूरी ट्रेन पर कब्ज़ा?

Story 1

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: मंत्री और विधायक आपस में भिड़े, गोबर और भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Story 1

बीजेपी की गोद में हैं... आखिर क्यों नीतीश कुमार पर आग बबूला हो गईं राबड़ी देवी?

Story 1

इस्लामाबाद में इफ्तार के दौरान मुफ्त भोजन के लिए मची भगदड़, वीडियो वायरल

Story 1

राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर हमला: भांग पीकर विधानसभा आते हैं, महिलाओं का अपमान करते हैं

Story 1

प्रशासन ने कैसे ये तय कर लिया?: होली के दिन नमाज़ टाइमिंग पर संभल जामा मस्जिद सदर का सवाल

Story 1

महू में मस्जिद से निकलकर हमला, लाठी-डंडों से लैस थी भीड़: वीडियो से खुलासा, 8 FIR, NSA भी

Story 1

एलॉन मस्क 5 टेस्ला कारें लेकर पहुंचे व्हाइट हाउस, ट्रंप से बोले- अपनी पसंद की चुन लो!