बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की धमाकेदार एंट्री हुई है। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले, राबड़ी देवी ने बेटे तेजस्वी यादव को पीछे करते हुए खुद मोर्चा संभाल लिया है।
विधानसभा के बाहर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को महिला विरोधी बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, वो बीजेपी की गोद में हैं। भाजपा के लोग उनका कान भरते हैं। राबड़ी देवी के इस तेवर ने बिहार के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे भांग पीकर सदन में आते हैं और महिलाओं का अपमान करते हैं। सदन में हमको भी बेइज्जत करते हैं। वे कहते हैं कि 2005 से पहले कोई कपड़ा पहनता था। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या उनके घर की मां-बहन पहले कपड़ा पहनती थी या नहीं? वे बार-बार पुरानी बातों का जिक्र कर महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, क्या ऐसा बिहार का मुख्यमंत्री होता है? 5-6 लोग उनके पीछे लगे हुए हैं जो उन्हें सिखाते रहते हैं कि क्या बोलना है। इनकी पार्टी में संजय झा, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, लल्लन सिंह जैसे लोग भी उनका कान फूंकेते हैं और उन्हें बेइज्जत करने का काम करते हैं।
होली में मुसलमानों के घर के बाहर न निकलने वाले बीजेपी नेता के बयान पर राबड़ी देवी ने कहा कि क्या बिहार में गुंडा राज है? हम निकलते हैं, देखते हैं कौन रोकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अपने लोग ही मिलकर उनका नेस्तनाबूद करेंगे।
तेजस्वी यादव ने भी अपनी मां के अंदाज में नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। हमारे समर्थन पत्र दिए बिना वे सीएम नहीं बन सकते थे। उन्हें आश्रम चले जाना चाहिए, क्योंकि वे सरकार चलाने में सक्षम नहीं हैं। वे 14 करोड़ लोगों के भविष्य के साथ क्या कर रहे हैं? नीतीश कुमार की हालत स्थिर नहीं है।
#WATCH Patna | Former Bihar Chief Minister and RJD leader Rabri Devi says, Nitish Kumar consumes bhaang and comes to the Assembly. He disrespects the women, including me... He should see the kind of work we did when we were in power... What the people around him say, he speaks… https://t.co/9TrHl3ub3l pic.twitter.com/VYZ48uBYDn
— ANI (@ANI) March 12, 2025
बलूचिस्तान ट्रेन हाइजैक: मृतकों की आशंका, क्वेटा भेजे गए 200 ताबूत
सड़क पर यमराज: पुलिस ने रोका, वीडियो हुआ वायरल!
बाज़ार की नज़र में आज ये शेयर रहेंगे, क्या होगा इनमे हलचल?
जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों का खुलासा: BLA ने कहा, आपसे कोई दुश्मनी नहीं, खुद रिहा किया
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: हार के बाद पाकिस्तान का मजाक, दर्जी बन कर रह गया!
जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट : स्क्रीनप्ले से बांधेगी, एक्टिंग से चौंकाएगी!
कौवे का कमाल: सोसाइटियों से हैंगर चुराकर बनाया सीक्रेट कलेक्शन
उज्जैन: अफवाह ने छीनी आज़ादी, 151 दिन जेल और बुलडोजर जस्टिस का शिकार
गौरव खन्ना बने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर!
चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद टीम इंडिया पर शोक, पूर्व क्रिकेटर सैयद आबिद अली का निधन