चंडीगढ़: हरियाणा बीजेपी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, यह बात कल विधानसभा के लाइव सत्र में साफ दिखाई दी। बीजेपी के ही मंत्री और विधायक आपस में ही एक दूसरे का कच्चा चिट्ठा उजागर करने लगे।
हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान अभूतपूर्व हंगामा हुआ। बहस विपक्षी दलों के बीच नहीं, बल्कि भाजपा नेताओं के बीच शुरू हुई। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और सफीदों विधायक रामकुमार गौतम के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विवाद की शुरुआत जलेबी से हुई। भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने गोहाना की जलेबियों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये जलेबियां देसी घी में नहीं बनतीं और वहां सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता।
इस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने रामकुमार गौतम पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि रामकुमार गौतम ने शर्त लगाकर 10 किलो गोबर भी पी लिया था।
इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और बढ़ गई और रामकुमार गौतम ने अरविंद शर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अरविंद शर्मा ने पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये लिए हैं।
राम कुमार गौतम ने गुस्से में कहा कि अरविंद शर्मा को थोड़ी शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जहां उन्होंने 10 किलो गोबर पिया है, वहीं अरविंद शर्मा को छटाक भर पी लेना चाहिए।
दोनों नेताओं के बीच की इस तनातनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने भी इस वीडियो को शेयर किया है।
इस बहस के दौरान स्पीकर हरविंदर कल्याण सदन में शांति बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। अरविंद शर्मा द्वारा रामकुमार गौतम पर की गई टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान ने इस पूरे मामले को गंभीर बताया है और जांच की मांग की है।
#सुनिय! हरियाणा के भाजपा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और भाजपा के विधायक राम कुमार गौतम एक दूसरे की इतनी तारीफ़ कर रहे हैं! 😝 pic.twitter.com/V6XDyBBZt1
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) March 12, 2025
हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते... यूपी की मुस्लिम महिलाओं के बयान से मचा हड़कंप!
आपको नियमों की जानकारी नहीं : आतिशी के आरोपों पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष का पलटवार
फरीदाबाद में बीजेपी प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत: 3.16 लाख वोटों से बनाया नया रिकॉर्ड
IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को झटका, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ घायल!
सड़क पर टहल रहे पति को स्कूटी सवार युवती ने उड़ाया, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा
अश्लील फगुआ गाकर शर्मसार हुए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल
निफ्टी लगाएगा लंबी छलांग? गोल्डमैन सैक्स की बड़ी भविष्यवाणी!
पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक: BLA ने ऑडियो जारी कर बताई वजह
WPL फाइनल में जगह बनाने के लिए मुंबई और गुजरात की टक्कर! जानिए कब, कहां और कैसे देखें यह रोमांचक मुकाबला
दरभंगा मेयर पर BJP विधायक का हमला, कहा - गजवा-ए-हिंद और आतंकवादी मानसिकता की महिला