IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को झटका, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ घायल!
News Image

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। 25 मई तक खेले जाने वाले 18वें सीजन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और टीमों के कैंप भी शुरू हो गए हैं।

लेकिन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए बुरी खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ चोटिल हो गए हैं और इससे टीम की तैयारियों को तगड़ा झटका लगा है।

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। राहुल द्रविड़ को बेंगलुरु में क्रिकेट खेलते समय पैर में चोट लगी है।

फ्रेंचाइजी ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें द्रविड़ के बाएं पैर में प्लास्टर बंधा हुआ है। आरआर ने कहा कि द्रविड़ ठीक हो रहे हैं और जल्द ही टीम से जुड़ेंगे।

राजस्थान रॉयल्स ने पोस्ट में लिखा, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बैंगलोर में क्रिकेट खेलते समय चोट लगी थी। वह ठीक हो रहे हैं और आज जयपुर में हमारे साथ जुड़ेंगे।

टीम इंडिया के साथ टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद द्रविड़ आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले आरआर के मुख्य कोच बने थे।

आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हैं:

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एसी खोला तो निकले बिलबिलाते सांपों का गुच्छा!

Story 1

नीतीश कुमार भंगेड़ी हैं… 2005 में पैदा हुए थे? राबड़ी देवी के बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल!

Story 1

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का देसी अंदाज: दाल-भात-चटनी का स्वाद!

Story 1

बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, दहशत का वीडियो जारी

Story 1

होली में भंग! 12 से 15 मार्च तक भारी बारिश, आंधी और बर्फबारी की चेतावनी

Story 1

सड़क पर छाया साया: भूत या भ्रम? CCTV में कैद डरावनी घटना

Story 1

सोते हुए कुत्ते पर तेंदुए का हमला: मालिक देखता रहा फोन!

Story 1

होली से पहले संभल की जामा मस्जिद तिरपाल से ढकी गई

Story 1

टूटी पसली, फिर भी नाचे सलमान खान! कैसे शूट किया बम बम भोले गाना?

Story 1

सबके साथ सोना पड़ेगा : प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप, सड़कों पर उतरीं बेटियाँ