11 मार्च को बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया। 500 यात्रियों से भरी ट्रेन 24 घंटे से ज्यादा समय तक विद्रोहियों के कब्जे में रही।
बलूच विद्रोहियों ने पहले पटरी पर धमाका किया, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। इसके बाद उन्होंने सभी यात्रियों को बंधक बना लिया। हालांकि, आम नागरिकों को धीरे-धीरे रिहा किया जा रहा है।
ट्रेन से रिहा हुए बंधकों ने अब अपनी आपबीती सुनाई है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं।
एक रिहा हुए व्यक्ति ने बताया कि हाईजैक से पहले ब्लास्ट हुए। लोग चीखने लगे। हर तरफ चीख-पुकार मच गई और सभी रोने लगे। ब्लास्ट और फायरिंग की आवाज सुनकर सब लेट गए।
उसने बताया कि उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे थे। विद्रोहियों ने उसे छोड़ दिया, लेकिन उसके परिवार ने उससे कहा कि वह पीछे मुड़कर न देखे और आगे बढ़ता रहे। उसने अपनी और अपने बच्चों की जान बचाने के लिए उनकी बात मानी और पीछे मुड़कर नहीं देखा।
रिहा हुई महिलाओं ने भी रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि उन्हें डराया-धमकाया जा रहा था। उन्हें बच्चों के बिना बाहर भेजा जा रहा था। वे समझ नहीं पा रही थीं कि बच्चों के बिना कैसे जाएं। अपनी आपबीती बताते हुए महिलाएं बुरी तरह से रो रही थीं। वे बोलने की हालत में भी नहीं थीं।
रिहा हुए बंधकों की हालत खराब थी। सभी बुरी तरह से रो रहे थे और उन पलों को याद कर डर से कांप रहे थे।
पाकिस्तानी सेना ने कार्रवाई करते हुए 155 यात्रियों को छुड़ा लिया है। हालांकि, विद्रोहियों ने अभी भी कुछ लोगों को बंधक बना रखा है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
I had my wife and children with me.They left me and my family told me not to look back and to keep going.
— Manish Shukla (@manishmedia) March 12, 2025
A hostages relaesed by BLA.#TrainHijackpic.twitter.com/DFd2tDguve
भारत की जीत पर महू में बवाल: जुलूस मुस्लिम इलाके में क्यों घुसा?
कनिमोझी बनाम प्रधान: हिंदी को लेकर संसद में घमासान, क्या है पूरा विवाद?
औरंगज़ेब की कब्र कभी नहीं हटनी चाहिए: मनोज मुंतशिर के बयान से मचा बवाल
देहरादून में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज ने कुचले 4 मजदूर!
प्रशासन ने कैसे ये तय कर लिया?: होली के दिन नमाज़ टाइमिंग पर संभल जामा मस्जिद सदर का सवाल
पाकिस्तान का आरोप: ट्रेन हाईजैक के पीछे भारत का हाथ!
संभल सत्य है: मैं योगी हूं, हर धर्म का सम्मान करता हूं - सीएम योगी का लखनऊ में गर्जन
उज्जैन: अफवाह ने छीनी आज़ादी, 151 दिन जेल और बुलडोजर जस्टिस का शिकार
सबके साथ सोना पड़ेगा : प्रिंसिपल पर यौन शोषण का आरोप, सड़कों पर उतरीं बेटियाँ
मॉरीशस में PM मोदी का भोजपुरी में स्वागत, कहा - गहिरा सांस्कृतिक जुड़ाव