भारत की जीत पर महू में बवाल: जुलूस मुस्लिम इलाके में क्यों घुसा?
News Image

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीत लिया है। पूरे भारत में जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश के महू में यह जश्न लोगों पर भारी पड़ गया। उपद्रवियों ने रात भर तांडव मचाया, जिसके बाद बवाल हो गया।

घटना को लेकर महू मस्जिद के इमाम का एक वीडियो सामने आया है। इमाम का कहना है कि यह जुलूस निकला कैसे? इस रूट में वे लोग क्यों आए? मौलाना यह भी कहते हैं कि किसने उन्हें परमिशन दी थी कि बाइक रैली निकालेंगे।

इमाम के अनुसार, वे रात 10 बजे नमाज पढ़ रहे थे, तभी ये सब जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। सुतली बम फोड़ा, जो मस्जिद के अंदर चला गया। इससे लोग भड़क गए और मामला बिगड़ता चला गया।

यह घटना रविवार रात 10 बजे के करीब हुई। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा युवा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। वे भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। तभी जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी करने को लेकर विशेष समुदाय के लोगों से उनका विवाद हो गया।

मुस्लिम लोगों ने पीछे से कुछ लोगों को पकड़ लिया और पीटने लगे। आगे से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। दोनों समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। घरों और दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

खबर है कि 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी गई। घटना में 5-6 लोगों के घायल होने की खबर है। बवाल बढ़ने पर चार थानों के पुलिस बल को महू में तैनात किया गया है।

डीआईजी निमिष अग्रवाल ने देर रात डेढ़ बजे महू जाकर शहर में स्थिति का जायजा लिया। उपद्रवियों ने 12 से ज्यादा बाइक में आग लगा दी। 300 से ज्यादा पुलिस अफसर और जवान मौके पर तैनात हैं। मौके पर आर्मी के जवानों को भी तैनात करना पड़ा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद, रोहित शर्मा ट्रॉफी ही छोड़ गए!

Story 1

भंगेड़ी! भांग पीकर विधानसभा आते हैं नीतीश, महिलाओं का करते हैं अपमान : राबड़ी का सनसनीखेज आरोप

Story 1

बेंगलुरु का ट्रैफिक जाम: इंफोसिस के पूर्व कर्मचारी ने बताया चार जाम यात्रा !

Story 1

सड़क पर छाया साया: भूत या भ्रम? CCTV में कैद डरावनी घटना

Story 1

IML 2025: सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमें, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका बाहर!

Story 1

एलॉन मस्क 5 टेस्ला कारें लेकर पहुंचे व्हाइट हाउस, ट्रंप से बोले- अपनी पसंद की चुन लो!

Story 1

पाकिस्तान में ट्रेन का अपहरण: बलूच विद्रोहियों ने कैसे किया पूरी ट्रेन पर कब्ज़ा?

Story 1

धोनी सबसे पहले पहुंचे, रोहित-विराट पर भी बड़ा अपडेट, ऋषभ पंत की बहन की शादी में लगा क्रिकेट सितारों का मेला

Story 1

ट्रेन हाईजैक: भारत का हाथ! अफगानिस्तान से ऑपरेशन, हर यात्री के साथ बम बांधे विद्रोही!

Story 1

एसी खोला तो निकले बिलबिलाते सांपों का गुच्छा!