महाराष्ट्र में औरंगजेब और उसकी कब्र को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक दलों और संगठनों द्वारा कब्र को हटाने की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि महाराष्ट्र के लोग चाहते हैं कि कब्र को ढहा दिया जाए, लेकिन यह कानूनी प्रक्रिया के तहत होगा।
इस बीच, मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने औरंगजेब की कब्र को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सनातनी और मुसलमानों के बीच बहस छिड़ गई है।
भाजपा नेता धुलाजी भाटी वंजारा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर मनोज मुंतशिर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, औरंगज़ेब की क़ब्र नहीं हटनी चाहिये, क्यूँ? मैं बताता हूँ! सही कहा आपने मनोज मुंतशिर।
वीडियो में मनोज मुंतशिर कहते हैं कि पूरे देश में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग उठ रही है। लेकिन वे इसका विरोध करते हैं। वे कहते हैं कि कब्र नहीं हटनी चाहिए।
मुंतशिर ने आगे कहा कि जब हिंदू राम जन्मभूमि पर राम मंदिर बना रहे थे, तब कुछ लोगों ने कहा कि भगवान राम तो कण-कण में हैं, तो मंदिर बनवाने की क्या जरूरत है।
उन्होंने भारत सरकार से औरंगजेब की कब्र को हटाने के बजाय उस पर शौचालय बनवाने की विनती की। उनका कहना है कि उस हत्यारे के लिए इतना यूरिया नमक तो सनातनी दान कर ही सकते हैं।
मुंतशिर ने हिंदू विरोधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कहते हैं कि किसी के बाप का हिंदुस्तान है, उन्हें बताना चाहता हूं कि यह हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है।
औरंगज़ेब की क़ब्र नहीं हटनी चाहिये, क्यूँ?
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) March 10, 2025
मैं बताता हूँ!#Aurangzeb #ChhatrapatiShivajiMaharajJi #chhaava #ChhatrapatiSambhajiMaharaj #ManojMuntashir #ManojMuntashirShukla pic.twitter.com/gjBkchVABE
चार शादियों से भी संतुष्ट नहीं, फिर करने लगा ये काम, ख्वाहिश सुन मौलाना ने पकड़ा माथा!
बाज़ार की नज़र में आज ये शेयर रहेंगे, क्या होगा इनमे हलचल?
नैट साइवर-ब्रंट का ऐतिहासिक कारनामा: WPL में एक सीजन में 400 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी!
POCO M7 5G का धमाका! एयरटेल स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!
सड़क पर यमराज: पुलिस ने रोका, वीडियो हुआ वायरल!
औरंगजेब की कब्र नहीं हटनी चाहिए... मनोज मुंतशिर के तर्क पर सनातनी-मुसलमान भिड़े
बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, दहशत का वीडियो जारी
पहली बार राजा भैया की भानवी कुमारी पर प्रतिक्रिया: ऑडियो जारी कर ’असली चरित्र’ उजागर!
मुरादाबाद गैंगरेप: दलित समाज में आक्रोश, बुलडोजर कार्रवाई की मांग
ICC ने किया बेस्ट इलेवन का ऐलान: चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को मिली निराशा!