उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन रात में अभी भी हल्की ठंडक है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
मौसम विभाग ने 11 मार्च को लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद सहित कई जिलों के लिए अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। तेज धूप से दिन में तापमान बढ़ सकता है।
कुछ जिलों में 11 और 12 मार्च को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने होली के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। कुछ जिलों में दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। आज के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
यूपी के कई हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से पार जाने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 मार्च को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 15 मार्च को भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी इसी प्रकार का तापमान रहने का अनुमान है।
*5 DAY S WEATHER FORECAST AND WARNING OF UTTAR PRADESH DATED 10.03.2025 pic.twitter.com/mflbkzXNzM
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 10, 2025
IPL शुरू होने से पहले LSG को झटका! 11 करोड़ी खिलाड़ी बाहर, गोयनका और पंत चिंतित!
जाफर एक्सप्रेस के यात्रियों का खुलासा: BLA ने कहा, आपसे कोई दुश्मनी नहीं, खुद रिहा किया
सड़क पर टहल रहे पति को स्कूटी सवार युवती ने उड़ाया, वीडियो देख दहल जाएगा कलेजा
पाकिस्तान में बलोच आर्मी ने ट्रेन हाईजैक की, 500 यात्री बंधक!
हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते हम... मुस्लिम महिलाओं के बयान से मचा बवाल
सड़क पर यमराज: पुलिस ने रोका, वीडियो हुआ वायरल!
होली पर ब्रेक लगाने की अपील पर फंसी दरभंगा की मेयर, मांगी माफी
आपको मंत्री किसने बनाया? गिरिराज सिंह से भिड़े TMC सांसद कल्याण बनर्जी, लोकसभा में हंगामा!
भांग पीकर आते हैं नीतीश कुमार, राबड़ी देवी का गंभीर आरोप, तेजस्वी ने मांगा इस्तीफा
भारत की जीत पर महू में बवाल: जुलूस मुस्लिम इलाके में क्यों घुसा?